दिल से लेकर हड्डियों तक फायदेमंद है काजू
- फोटो : istock
पोषक तत्वों से भरपूर काजू
अध्ययनकर्ताओं ने बताया, काजू पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकते हैं। 28 ग्राम काजू से प्रोटीन (5 ग्राम), फाइबर (1 ग्राम), दैनिक जरूरतों का 20 प्रतिशत मैग्नीशियम और 15 फीसदी जिंक प्राप्त किया जा सकता है। काजू विशेष रूप से असंतृप्त वसा से भरपूर होता है, इसे समय पहले मौत और हृदय रोग के जोखिमों को कम करने वाला पाया गया है। इसमें शुगर की मात्रा कम होती है और ये फाइबर का स्रोत है, जिससे आपकी सेहत को लाभ मिल सकता है।