कैंसर से बचाव के तरीके
- फोटो : Freepik.com
कैंसर के मामले और इसका खतरा
अध्ययनों में खान-पान की गड़बड़ी जैस जंक और प्रोसेस्ड फूड, तली-भुनी चीजें, तंबाकू और शराब आदि को कैंसर का खतरा बढ़ाने वाला माना जाता रहा है। इसके अलावा हवा, पानी और भोजन में मौजूद हानिकारक रसायन भी शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाकर कैंसर का खतरा बढ़ाने वाले हो सकते हैं।
शोध बताते हैं कि कुछ प्रकार के कैंसर जैसे स्तन कैंसर, कोलन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर में जेनेटिक भूमिका भी होती है। अगर माता-पिता, भाई-बहन या नजदीकी रिश्तेदार को कैंसर रहा हो, तो आपके शरीर में भी कुछ ऐसे जीन हो सकते हैं जो कैंसर के जोखिम को बढ़ाते हैं।
हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि कैंसर होना तय है, लेकिन सावधानी और समय पर जांच बेहद जरूरी हो जाती है।