जन्मदिन हो या कोई अन्य उत्सव इन्हें सेलिब्रेट करने के लिए केट काटने की परंपरा है। लोग केक को बड़े चाव से खाते भी हैं। बाजार में कई तरह के फ्लेवर वाले केक मौजूद हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जाता रहा है। पर कहीं ये केक कैंसर का खतरा तो नहीं बढ़ा रहे हैं? सही सुना आपने, एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा जा रहा है कि कुछ प्रकार के केक में ऐसे तत्व पाए गए हैं जो कैंसर का कारण बन सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कर्नाटक खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता विभाग ने सभी लोगों को केक खरीदते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। इतना ही ने खाद्य सुरक्षा विभाग ने राज्य के सभी बेकरी को केक बनाते समय संभावित कैंसरकारी तत्वों के इस्तेमाल को लेकर भी चेतावनी दी है।
असल में एक परीक्षण के दौरान बेंगलुरु में 12 अलग-अलग किस्म के केक में कैंसर कारक तत्वों का पता चला है।अधिकारियों ने कहा, सभी लोगों को खान-पान के सामान लेते समय उसमें मिलाई जाने वाली चीजों के बारे में जानकारी होना चाहिए, किसी ऐसे तत्व का इस्तेमाल न किया जाए जिससे सेहत को नुकसान पहुंचता है।