Curry Leaves Health Benefits: करी के पत्ते, जिन्हें अक्सर भारतीय व्यंजनों में मसाले और स्वाद के लिए उपयोग किया जाता है, केवल स्वाद में ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य लाभों से भी भरपूर होते हैं। करी के पत्ते में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसका नियमित सेवन आपके शरीर के कई अंगों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रख सकता है। हालांकि इसका संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए करी के पत्ते के सेवन का सही तरीका पता, समय और मात्रा का खास ध्यान रखें।
करी के पत्ते में पाए जाने वाले पोषक तत्व
करी के पत्ते पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और इनमें कई विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर के लिए आवश्यक होते हैं। करी पत्ते में विटामिन-ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन और फाइबर के गुण होते हैं। ये सभी सेहत के लिए काफी लाभकारी हैं। विटामिन ए आंखों की रोशनी के लिए तो वहीं विटामिन सी इम्यूनिटी की मजबूती और त्वचा की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें पाए जाने वाला कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत करता है और आयरन रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रखने और एनीमिया से बचाने में सहायक है। फाइबर पाचन तंत्र और वजन नियंत्रित करने में असरदार होता है।