हमारा शरीर कितना सेहतमंद होगा, यह बहुत कुछ हमारे जीवशैली और खान-पान पर निर्भर करता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लाइफस्टाइल की गड़बड़ आदतों के कारण समय के साथ कई प्रकार की गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ता जा रहा है। हमारी कुछ आदतें कैंसर कारक और जानलेवा भी हो सकती है, जिनको लेकर सभी लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि धूम्रपान ऐसी ही खराब आदत है जिसे सेहत के लिए कई प्रकार के गंभीर खतरों वाला पाया गया है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, धूम्रपान की हर कश के साथ हमारे शरीर में जहर जा रहा होता है, दुर्भाग्यवश इसके जोखिमों को जानते हुए भी ज्यादातर लोगों में ये आदत बनी हुई है। इसके दुष्प्रभावों को लेकर लोगों का सावधान करने के लिए कनाडा सरकार ने बड़ी पहल की है। यहां सिगरेट के पैकेट के साथ हर सिगर्ट पर भी इससे होने वाले दुष्प्रभावों को प्रिंट करके लोगों को जागरूक करने के निर्णय लिया गया है।
सिगरेट के पैकेट पर लिखा होगा- हर पफ कैंसर कारक है, जिसको लेकर सभी लोगों को अलर्ट रहना चाहिए।