फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेन हेल्थ: उम्र बढ़ने के साथ दिमाग को एक्टिव रखना है तो करें ये उपाय, विशेषज्ञों ने बताया कारगर

Tue, 29 Sep 2026 08:26 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Brain Health: रोजाना पैदल चलना सिर्फ शरीर के लिए नहीं, दिमाग की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। रिसर्च में पाया गया है कि नियमित शारीरिक गतिविधि याददाश्त को बेहतर बनाने, सोचने की क्षमता और मानसिक स्वास्थ्य में लाभ दे सकती है।
विज्ञापन
1 of 4
ब्रेन हेल्थ कैसे ठीक रखें? - फोटो : Amarujala.com/AI
लाइफस्टाइल की गड़बड़ी ने हमारी सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। इसका ब्रेन हेल्थ पर भी नकारात्मक असर देखा जा रहा है। लिहाजा लोगों में याददाश्त की कमजोरी की समस्याएं, ब्रेन फॉग की दिक्कतें ज्यादा देखी जा रही हैं।

अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने बताया कि कौन सी आदतें दिमाग की सेहत बिगाड़ रही हैं, जिसमें तुरंत सुधार करने की जरूरत है? अध्ययनों से पता  चलता है कि रोजाना वॉक करने की आदत बनाकर ब्रेन को हेल्दी रखा जा सकता है।

सुबह-शाम की थोड़ी देर की वॉक को ज्यादातर लोग वजन घटाने, शुगर कंट्रोल करने या दिल को स्वस्थ रखने में फायदेमंद मानते हैं। लेकिन पैदल चलने का फायदा सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। इसका सीधा संबंध दिमाग की सेहत पर भी देखा गया है। रोजाना शरीर को एक्टिव रखने से दिमाग तक बेहतर रक्त प्रवाह और शरीर की कुल फिटनेस को फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन

2 of 4
वॉकिंग से ब्रेन को फायदे - फोटो : adobe stock images
रोजाना वॉक से दिमाग को फायदे

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, उम्र बढ़ने के साथ नियमित शारीरिक गतिविधि और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। हाल की रिसर्च में रोजाना तेज चलने की आदत को  मानसिक स्वास्थ्य, याददाश्त तथा सोचने की क्षमता में सुधार करने वाला पाया गया है। लगातार बैठे रहने के बजाय रोजमर्रा की गतिविधि बढ़ाना दिमाग के लिए फायदेमंद आदत हो सकती है।
 
  • पैदल चलने और दिमाग की कार्यक्षमता के बीच संबंध पर कई अध्ययन हुए हैं। 2025 की एक समीक्षा में बुजुर्गों पर किए गए 17 अध्ययनों के डेटा का अध्ययन किया गया। इनमें से 9 अध्ययनों में वॉक करने से कम से कम एक मानसिक क्षमता में सुधार देखा गया।
  • इससे याददाश्त में विशेष लाभ सामने आया। शरीर को एक्टिव रखने की यह आदत दिमाग के साथ संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 4
ब्रेन हेल्थ को कैसे ठीक रखें? - फोटो : Adobe Stock
दिमाग को कैसे मिलता है फायदा?

वॉक करने से हमारी शारीरिक गतिविधि बढ़ती है। 2025 की एक बड़ी समीक्षा में 57 अध्ययनों और 35 समूहों के आंकड़ों को देखा गया। इसमें वॉकिंग स्टेप्स बढ़ाने वाले लोगों में डिमेंशिया और अवसाद जैसी समस्याओं का खतरा, अन्य लोगों की तुलना में कम पाया गया। 
 
  • हाल की समीक्षा में करीब 7 हजार कदम रोजाना चलने को भी सेहत के लिए लाभकारी पाया गया है। कुछ अध्ययन बताते हैं रोजाना 10 हजार कदम तक चलने की आदत हार्ट हेल्थ को लाभ पहुंचा सकती है। 
विज्ञापन

4 of 4
दिनभर बैठे रहने से भी बढ़ता है जोखिम - फोटो : Freepik.com
लंबे समय तक बैठे रहने से बेहतर है थोड़ा ज्यादा चलना

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आपका काम लंबे समय तक बैठकर करने वाला है, तो पूरे दिन बिल्कुल निष्क्रिय रहने के बजाय बीच-बीच में चलने की आदत बनाएं। हालिया शोध में दैनिक गतिविधि और बेहतर मानसिक कार्यक्षमता के बीच लिंक पाया गया है। बुजुर्गों में भी वॉक करने की आदत संज्ञानात्मक क्षमता में सुधार करने में फायदेमंद पाई गई है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें