फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज में कद्दू खाने से नुकसान होता है या फायदा, यहां जानिए

Mon, 25 Nov 2019 10:23 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कद्दू टैक्स - फोटो : Pixabay
डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रखना बेहद जरूरी होता है। अगर ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है तो इससे किडनी की समस्या, त्वचा में संक्रमण, आंखों की रोशनी जाना और हृदय से संंबंधित बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में डायबिटीज में खानपान का बेहद ख्याल रखना होता है। वैसे भी भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में डायबिटीज के मरीजों की संख्या सबसे तेजी से बढ़ रही है और यह बीमारी युवाओं और बच्चों को भी तेजी से चपेट में ले रही है। अब सवाल उठता है कि डायबिटीज के मरीजों को कद्दू की सब्जी खानी चाहिए या नहीं।
 
विज्ञापन

2 of 5
pumpkin
कद्दू की सब्जी स्वाद में तो अच्छी होती है लेकिन क्या इसे मधुमहे की बीमारी से जूझ रहे लोग खा सकते हैं या नहीं यह जानना बेहद जरूरी है। क्योंकि गांव-देहातों में कद्दू काफी मात्रा में होता है और शहरों में भी सब्जी के तौर पर इसे खूब खाया जाता है। दरअसल, कद्दू में कैलोरी की मात्रा कम होती है। इस सब्जी में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
pumpkin - फोटो : pixabay
कद्दू में प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, आयरन और विटामिन ए और सी होता है। हम यह बात जानते हैं कि फाइबर ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होता है। ऐसे में कद्दू खाने से हमारा ब्लड शुगर नियंत्रित होता है। 

4 of 5
डायबिटीज - फोटो : Pixabay
डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लड शुगर को नियंत्रित रखना बेहद जरूरी होता है। शोधों में भी इस बात की पुष्टि हुई है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए कद्दू लाभकारी होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डायबिटीज
इसे खाने से इंसुलिन की जरूरत कम हो जाती है। कद्दू में मौजूद कार्बोहाइड्रेड और पुअरिन नामक यौगिक ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें