फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्स: दिल को रखना है स्वस्थ तो इन बातों का जरूर रखें ख्याल

Sun, 24 Nov 2019 02:25 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गलत जगह पर था शख्स का दिल - फोटो : Social media
भागदौड़ भरी जीवनशैली, अनियमित खानपान और तनाव के चलते दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में अगर आपको मोटापा और डाइबिटीज पहले से ही है तो आपके लिए अपने दिल की सेहत का ख्याल रखना ज्यादा जरूरी हो जाता है। दरअसल तनाव व अवसाद की वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ता है और इससे सीधे  हमारे हृदय की सेहत प्रभावित होती है। आइए जानते हैं कैसे आप अपने दिल की सेहत का ख्याल रख सकते हैं..

 
विज्ञापन

2 of 5
heart attack - फोटो : social media
दिल की बीमारियों से बचने के लिए जरूरी है कि आप अपनी जीवनशैली में बदलाव करें। आपकी जीवनशैली जितनी स्वस्थ होगी आपकी सेहत उतनी ही अच्छी रहेगी। दिल को स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा तरीका हर रोज व्यायाम करना और सही डाइट लेना है।

 
विज्ञापन

3 of 5
heart - फोटो : pexels.com
इसके अलावा आपको अपनी धूम्रपान की आदत जरूर छोड़ देनी चाहिए। सिगरेट और तंबाकू दिल के साथ ही कैंसर जैसी घातक बीमारी भी देते हैं। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर या हाई ब्लड कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पीड़ित हैं तो फौरन आपको सिगरेट छोड़ देनी चाहिए क्योंकि अगर आपने ऐसा नहीं किया तो दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा दोगुना हो सकता है।

 

4 of 5
Heart Attack - फोटो : पेक्सेल्स
दिल की बीमारियों से बचने के लिए आपको डाइट में ट्रांस फैट्स की जगह हेल्दी फैट्स लेना चाहिए। डाइट में ट्रांस फैट की जगह सैचुरेटेड, पॉलीअनसैचुरेटेड और अनसैचुरेटेड फैट्स को शामिल करें। ट्रांस फैट बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाकर रक्तवाहिनी या आर्टरीज में रुकावट पैदा करता है। इससे हार्ट अटैक का जोखिम हो सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
heart attack - फोटो : social media
अगर आप बाहर का पैकेट बंद खाना ज्यादा खाते हैं तो इसे फौरन छोड़ दें। क्योंकि पैकेट बंद फूड में ट्रांस फैट की मात्रा ज्यादा होती है जो कि आपके दिल की सेहत के लिए हानिकारक है। इसके अलावा अपने दांतों और मसूड़ों का ख्याल रखें क्योंकि जिन लोगों को मसूड़ों संबंधी समस्याएं होती हैं उनको भी हार्ट अटैक का खतरा रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें