फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्स ब्वॉयफ्रेंड की यादों से नहीं निकल पा रहीं हैं तो एक बार इन तरीकों को जरूर आजमाएं

Fri, 30 Aug 2019 10:16 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
relationship - फोटो : pixa
जब दिल किसी को बड़ी ही शिद्दत से चाहता है और वो आपको धोखा देता है तो बहुत तकलीफ होती है। उससे रिश्ताा खत्म करने के बावजूद भी आपका सारा ध्यान उसकी बातों पर लगा रहता है। दिन रात बस आप यहीं सोचती हैं कि ऐसा क्यों हुआ। अगर आप भी अपने एक्स की यादों से बाहर नहीं निकल पा रहीं हैं तो एक बार इन तरीकों को जरूर आजमांए। ये तरीके यादों से निकलने में बहुत मदद करेंगें आपकी। 

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pixa
यादों के लिए कुछ रूपये
जब भी आपको अपने एक्स की याद आए और उसका ख्याल परेशान करे तो तुरंत ही एक नोट उसके नाम की अपने गुल्लक में डाल दें। लेकिन इनको खर्च बिल्कुल भी न करें बल्कि दान में दें। महीने के अंत में आप देखें कि कितने रूपये आपने एक्स के पीछे खर्च किए।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : pixa
लिखना शुरू करें
जब भी एक्स ब्वॉयफ्रेंड की याद सताये तो तुरंत ही नोटबुक लेकर बैठ जाएं और उसके बारे में अपने विचार लिखें। जब आप अगली बार लिखने बैठे तब पिछले पन्नों को जरूर पढ़ें। इससे पता चलेगा कि हर बार आप उन्हीं बातों को लिखती हैं। ये आदत एहसास कराएगी कि आपके मन में व्यर्थ ही सारे विचार आते हैं। जिनकी जरूरत आपको नहीं हैं। 

 

4 of 5
- फोटो : pixa
सोचना बंद करें
जब भी एक्स की याद सताने लगे या आप उसके विचारों में खो रहें हों तुरंत ही दूसरा काम करने लगें। जैसे अगर घर में हैं तो किताबों की आलमारी को ठीक करिए या फिर ऑफिस में अपनी सीट से उठकर पानी की बोतल भरने लगिए। ऐसा करने से आपके सोचने का क्रम टूट जाएगा और दिमाग किसी और दिशा में चला जाएगा।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : pixa
कलाई पर बांधे रबर बैंड
आपके ब्वॉयफ्रेंड ने आपको धोखा दिया है लेकिन फिर भी आपका दिल उसके ख्यालों से उबर नहीं पा रहा है तो अपनी कलाई  पर एक रबर बैंड बांध लें। जब आपको एक्स की याद आएं तो उसे तोड़ दें। ऐसा करने से ध्यान भटकेगा और पता चलेगा कि उसकी याद कितना तकलीफ दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें