सिरदर्द कैसे ठीक करें?
- फोटो : Freepik.com
फोलिक एसिड और मैग्नीशियम की कमी
अक्सर सिरदर्द होने का एक कारण आपके शरीर में फोलिक एसिड या मैग्नीशियम की कमी होना भी हो सकता है।
फोलिक एसिड की कमी एनीमिया का कारण बनती है, जिससे ऑक्सीजन की आपूर्ति कम होती है जिसके कारण सिरदर्द हो सकता है। इसी तरह जिन लोगों में मैग्नीशियम की कमी रहती है उनको भी सिरदर्द होने का खतरा अधिक रहता है। अध्ययन से पता चलता है कि जिन लोगों को डॉक्टर्स ने मैग्नीशियम के सप्लीमेंट्स दिए उनमें माइग्रेन और अन्य प्रकार के सिरदर्द का खतरा कम देखा गया।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, खासकर बी2, बी12, डी और फोलिक एसिड की कमी को सिरदर्द और माइग्रेन जैसी समस्याओं को बढ़ाने वाला पाया गया है। यदि आप लगातार सिर दर्द से परेशान हैं, तो केवल दर्द निवारक दवाएं लेने की बजाय, एक बार विटामिन स्तर की जांच अवश्य करवाएं। खुद से कोई सप्लीमेंट न लें, डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स लें।
------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।