मानसिक स्वास्थ्य के लक्षणों को अनदेखा न करें
- फोटो : Pixabay
इन समस्याओं से कैसे बचा जाए?
डॉक्टर सत्यकांत बताते हैं, अगर आप अधिक तनाव लेते हैं, अपनी बात लोगों को ठीक से कह नहीं पाते हैं, भावनाओं को व्यक्त करने में कठिनाई महसूस होती है, मन में अंतर्द्वंद चल रहा होता है या किसी प्रकार का लंबे समय से इमोशनल ट्रॉमा रहा है तो सोमैटोफॉम ऑटोनॉमिक डिस्फंक्शन की समस्या हो सकती है। दुर्भाग्य यह है कि ज्यादातर मामलों में इसका सही निदान ही नहीं हो पाता है और हम जीवनभर उन बीमारियों का दवाइयां खाते रह जाते हैं, जो असल में हमें हैं ही नहीं। इसे गैस की बीमारी न समझा जाए, यह एक प्रकार की मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्या है, जिसमें रोगी की काउंसिलिंग बहुत आवश्यक है।
---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।