पैरों की नसों में क्षति की दिक्कत
- फोटो : getty images
डायबिटीज रोगियों को पैरों में जलन की दिक्कत
डायबीटीज के मरीजों में नसों को नुकसान पहुंचने से पैरों में जलन की दिक्कत हो सकती है। ब्लड शुगर अधिक होने से नसों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए डायबिटीज को नियंत्रित रखना बहुत जरूरी है। डायबिटीज की वजह से किडनी को भी दिक्कत हो सकती है और यह भी पैरों में जलन का कारण बन सकती है। इसी तरह पेरिफेरल न्यूरोपैथी यानी उन नसों का क्षतिग्रस्त हो जाना जो आपकी रीढ़ की हड्डी को हाथों, पैरों, बाँहों आदि से जोड़ती हैं, यह भी जलन का कारण बन सकती है। इसके पीछे भी डायबिटीज एक वजह हो सकती है।
पैरों में जलन की समस्या के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ कीमोथैरेपी, ऑटोइम्यून डिजीज, किडनी फेलियर, जहरीले रसायनों के सम्पर्क में आने, पोषण संबंधी समस्या और संक्रमण को प्रमुख कारण मानते हैं।