कमजोर कामेच्छा का रामबाण इलाज, बेहद आसान और नायाब नुस्खा
Tue, 20 Sep 2016 11:31 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
- फोटो : gettyimages
पुरुषों के लिए एक जरूरी खबर ये है कि अगर सेक्स की इच्छा कम हो गई है तो जरूरी नहीं कि जड़ी बूटियों या यौन वर्धक दवाओं की तरफ रुख करें।
बिना पैसे का एक आसान सा नुस्खा आपकी मदद करेगा।
- फोटो : getty images
ये हम नहीं ये शोध कहता है। इटली के शोधकर्ताओं ने 40 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को इस शोध में शामिल किया है।
- फोटो : getty images
इस शोध की प्रेरणा इस बात से मिली की पुरुषों में कामेच्छा मौसम के हिसाब से बदल जाती है। खासतौर से सर्दी के मौसम में ये बदलाव ज्यादा नजर आता है।
- फोटो : getty images
शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग रोज रोशनी में काफी समय बिताते हैं उनका टेस्टेस्टोरॉन का स्तर बढ़ जाता है जिससे सेक्स की इच्छा में इजाफा होता है।
- फोटो : getty images
शोध के दौरान 38 पुरुषों को शामिल किया गया था। इनमें से इन्हें दो ग्रुपों में बांटा गया। कुछ को कम रोशनी तो कुछ को ज्यादा रोशनी में रखा गया।
- फोटो : getty images
शोध के बाद ज्यादा रोशनी में रखे गए लोगों ने स्वीकारा कि उनकी सेक्स लाइफ पहले से तीन गुना ज्यादा बेहतर हो गई है।