फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 10 लक्षण साफ इशारा करते हैं, कहीं आपको कैंसर तो नहीं

Mon, 19 Sep 2016 12:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : getty images
कैंसर से बचने के लिए इन 10 लक्षणों पर जरूर गौर करें। एक वेबसाइट के अनुसार, अगर आप खुद को स्वस्थ महसूस करते हैं लेकिन अचानक ही आपको लगातार बुखार या इंफेक्शन रहने लगे तो सावधान होने की जरूरत है।
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : getty images
लगातार गले की खराश रहे और ये कई हफ्तों तक बनी रहे तो ये गले का कैंसर हो सकता है। इसके अलावा खाना निगलने में कोई तकलीफ हो तो भी सचेत हो जाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : getty images
महिलाएं खुद को कैंसर से दूर रखने के लिए इन लक्षणों पर जरूर गौर करें। इनमें सबसे पहले 50 की उम्र पार कर चुकी महिलाएं जिन्हें मीनोपॉज होने के बाद भी अगर पीरियड्स हो या थोड़ा भी रक्तस्त्राव हो तो ये खतरनाक हो सकता है और ये संकेत है गर्भाशय के कैंसर का।

4 of 10
- फोटो : getty images
इसके अलावा यदि स्तनों में गांठ हों, उनका रंग बदल रहा हो या सूजन हो तो समझ लें ये ब्रेस्ट कैंसर की तरफ इशारा है।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : getty images
कभी सोकर उठें और अचानक शरीर पर चोट या खून के थक्के जमे हों तो ये ल्यूकेमिया हो सकता है। इस पर गौर करें।

 
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : getty images
अगर पेट में अक्सर सूजन रहे तो ये भी कैंसर के लक्षणों में से एक है। यदि सूजन मासिक धर्म के समय हो तो ये सामान्य है लेकिन उसके बाद भी ऐसी स्थिति रहे तो थोड़ा सावधान हो जाना चाहिए। अनियमित मासिक धर्म भी ओवेरियन या वेजाइनल कैंसर हो सकता है।

 
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : getty images
लगातार गिरता वजन भी इस ओर इशारा करता है।

8 of 10
- फोटो : getty images
रात भर सोने के बाद भी ताजगी महसूस ना करें और अक्सर थकान महसूस हो तो इससे सावधान होने की जरूरत है।

9 of 10
- फोटो : getty images
लगातार होने वाला सिरदर्द अगर माइग्रेन नहीं है तो ये खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : getty images
सुबह यदि आपको मल के साथ खून आए तो ये कोलोन कैंसर के लक्षणों में से एक है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें