हाइपरटेंशन जिसे हाई ब्लड प्रेशर के रूप में भी जाना जाता है, यह शरीर के लिए कई गंभीर दुष्प्रभावों का कारण बन सकती है। इससे सिर्फ हृदय रोगों का ही नहीं, किडनी डैमेज होने, आंखों और तंत्रिकाओं के साथ ब्रेन स्ट्रोक होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। यही कारण है कि सभी लोगों को अपने आहार और दिनचर्या को इस प्रकार रखने की सलाह दी जाती है जो ब्लड प्रेशर को कम करने में लाभकारी हो सके।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना आसान हो सकता है, अगर पर सांस लेने वाले अभ्यास करना शुरू कर दें। गहरी सांस/ डीप ब्रीदिंग अभ्यास न सिर्फ आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है साथ ही इससे स्ट्रेस-एंग्जाइटी जैसी मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं को कम करने में भी लाभ हो सकता है।
शोधकर्ताओं ने अध्ययन के दौरान पाया कि जिन प्रतिभागियों ने रोजाना डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज किए उनमें एक महीने के भीतर ही ब्लड प्रेशर में विशेष सुधार देखा गया, जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है।