कैंसर का खतरा
- फोटो : istock
लाइफस्टाइल में बदलाव भी बहुत जरूरी
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया दैनिक जीवन में कुछ प्रकार के उपायों के माध्यम से भी कैंसर के जोखिमों को कम किया जा सकता है, सभी महिलाओं को इस बारे में जानकारी होना आवश्यक है। अधिक वजन वाली महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा अधिक देखा जाता रहा है, इसके लिए जरूरी है कि आप वजन को कंट्रोल में रखें। इसके साथ शारीरिक रूप से सक्रिय रहना, आहार में फलों-सब्जियों की मात्रा बढ़ाने से जोखिमों को कम किया जा सकता है।
अध्ययनों में पाया गया है कि शराब और धूम्रपान के कारण भी स्तन कैंसर का खतरा हो सकता है, इन आदतों से दूरी बनाकर भी स्तन कैंसर के जोखिमों को कम किया जा सकता है।
--------------
स्रोत और संदर्भ
The Lancet Breast Cancer Commission
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।