फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है नाश्ते में इन चीजों का सेवन, करें परहेज

Sat, 16 Jan 2021 10:31 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
स्वस्थ और फिट रहने के लिए नाश्ता करना तो जरूरी होता है, परंतु साथ ही हमें ये भी देखना जरूरी होता है कि नाश्ते में हम किन चीजों का सेवन कर रहे हैं। नाश्ते में कुछ चीजों का सेवन करने से शरीर को नुकसान भी हो सकता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे नाश्ते में किन चीजों को शामिल नहीं करना चाहिए। नाश्ते में इन चीजों का सेवन करने से पाचन तंत्र भी कमजोर होने लगता है। अगली स्लाइड्स में जानिए नाश्ते में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
केला
  • केला स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन नाश्ते में केले को शामिल नहीं करना चाहिए। खाली पेट केले का सेवन नुकसानदायक होता है। खाली पेट केले का सेवन करने से हमारे रक्त में मैग्नीशियम और पोटेशियम का स्तर असंतुलित हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
खट्टे फल
  • नाश्ते में खट्टे फलों को भी शामिल नहीं करना चाहिए। खाली पेट खट्टे फलों का सेवन करने से गैस की समस्या हो सकती है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चाय के सेवन से परहेज करें
  • खाली पेट चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। खाली पेट चाय का सेवन नुकसानदायक होता है। नाश्ते में चाय का सेवन करने से आपको एसिडिटी या अपच की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
दही, पनीर और छाछ का सेवन न करें
  • खाली पेट दही, पनीर और छाछ का सेवन नहीं करना चाहिए। नाश्ते में दही, पनीर और छाछ को शामिल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
टमाटर
  • टमाटर स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन टमाटर का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए। खाली पेट टमाटर का सेवन करने से गैस की समस्या हो सकती है। 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

आगे पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें