फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: ब्रेन स्ट्रोक के इन लक्षणों को हल्के में लेने की न करें भूल, इन तीन बातों का रखें खास ध्यान

Sun, 17 Oct 2021 03:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
डॉ राजेश मुंडेजा
जनरल फिज़ीशियन
अनुभव- 25 साल से ज्यादा

Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja

मानव शरीर जितना जल्दी स्वस्थ होता है, उतना ही जल्दी बीमारियों का शिकार भी हो जाता है। इसके लिए हमारे आसपास मौजूद चीजें, हमारा अनहेल्दी खानपान, खराब दिनचर्या, व्यायाम से दूरी बनाना आदि चीजें जिम्मेदार हैं। हर कोई चाहता तो है कि वो बीमारियों से कोसों दूर रहे, लेकिन जाने-अनजाने हम कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसके कारण हम इनकी चपेट में आ जाते हैं। जैसे- ब्रेन स्ट्रोक, ये एक गंभीर स्थिति है और ये तब होती है जब मस्तिष्क के विभिन्न हिस्सों में रक्त की आपूर्ति बाधित हो जाती है। ये मस्तिष्क के ऊतकों को ऑक्सीजन और पोषक तत्व प्राप्त करने से रोकता है, जिसके कारण स्ट्रोक होता है। तो चलिए आपको इसके लक्षण और बचाव के तरीकों के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स मे इस बीमारी के बारे मे सबकुछ जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
इन तीन बातों का रखें खास ध्यान:-

दिनचर्या का बिगड़ना
  • कहा जाता है कि रात को समय पर सोया जाए, और सुबह जल्दी जागा जाए। ऐसा करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन लोगों ने अपनी दिनचर्या बिगाड़ रखी है। न तो सोने का कोई निश्चित समय है और न ही जागने का, जिसके कारण ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ता चला जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
धूम्रपान और अल्कोहल
  • बीड़ी-सिगरेट का सेवन करने से ये हमें स्ट्रोक जैसी बीमारियों से ग्रसित करने का काम करते हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि धूम्रपान इस्केमिक स्ट्रोक के लिए आपके जोखिम को लगभग दोगुना तक कर देता है। वहीं, अल्कोहल का सेवन करने से भी स्ट्रोक हो सकता है। इसलिए माना जाता है कि रोजाना दो से ज्यादा ड्रिंक का सेवन न किया जाए, क्योंकि ऐसा करने से रक्चताप बढ़ता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
व्यायाम न करना
  • आजकल लोग और खासतौर पर युवा व्यायाम से दूर रहते हैं, क्योंकि उनके अंदर आलस भरा रहता है। वो व्यायाम या किसी तरह का वर्कआउट नहीं करते हैं, जिसके कारण उनका मोटापा बढ़ता है और फिर ये स्ट्रोक जैसे जोखिमों को जन्म देने का भी काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इन लक्षणों को न लें हल्के में
  • ब्रेन स्ट्रोक के कई लक्षण हैं और आपको इनको भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना है। इनको पहचानकर सही समय पर आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए, ताकि समय रहते आपका अच्छे तरीके से इलाज किया जा सके। ये लक्षण हैं:- बातों को समझने में परेशानी होना, बातों को बोलने में परेशानी होना, चक्कर आ जाना, दिमाग का संतुलन खो देना, एक या फिर दोनों आंखों से दिखाई न देना, आंखों के आगे धुंधला पन छाना और शरीर के दोनों तरफ, हाथों पर या पैरों का सुन्न होना हैं।

नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25 + वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है, और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक , वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें