दुनियाभर में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। अमेरिका में एक ही दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 11 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए, वहीं फ्रांस में रोजाना के मामले करीब पौने तीन लाख हैं। भारत में भी हालात बिगड़ते जा रहे हैं, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 1.68 लाख से अधिक केस सामने आए हैं। कुल मिलाकर दुनियाभर में कोरोना का यह वैरिएंट लोगों के लिए गंभीर समस्याओं का कारण बनता जा रहा है।
अध्ययनों से पता चलता है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट, डेल्टा की तुलना में अधिक संक्रामक है। चूंकि दुनियाभर में मौजूद वैक्सीन, कोरोना के मूल रूप के आधार पर विकसित की गई हैं, ऐसे में टीकों को ओमिक्रॉन संक्रमण से बचाव में भी ज्यादा असरदार नहीं पाया जा रहा है। इस बीच अध्ययनकर्ताओं ने ओमिक्रॉन वेरिएंट को नियंत्रित करने का एक कारगर तरीका ढूंढ निकालने का दावा किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तरीके को प्रयोग में लाकर कोरोना के इस संक्रामक रूप पर काबू पाया जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं।