फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम में घंटों पसीना बहाए बिना ही बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' ऐसे रखती हैं खुद को फिट

Tue, 17 Jul 2018 12:56 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपनी 35वीं सालगिरह मनाने जा रही हैं। प्रियंका ने अपनी खूबसूरती के जलवे न सिर्फ बॉलीवुड में दिखाए हैं बल्कि हॉलीवुड में भी उनकी फैंस लिस्ट काफी लंबी चौड़ी है। आइए आज इस खास मौके पर जानते हैं आखिर बॉलीवुड की ये फैशन डीवा खुद को कैसे इतना मेंटेन रख पाती हैं।

प्रियंका चोपड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, लेती हैं ये सीक्रेट डाइट
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेडमिल और पुशअप के बाद प्रियंका 20-25 रिवर्स क्रंचेज करती हैं। इसके अलावा वो अपनी मानसिक सेहत को भी बनाए रखने के लिए रोजाना योगा का अभ्यास भी करती हैंं। प्रियंका चोपड़ा को योगा करना पसंद है क्योंकि इससे उनकी बॉडी और माइंड को आराम मिलता है
विज्ञापन

3 of 5
खास बात यह है कि प्रियंका अपनी डाइट को लेकर काफी स्ट्रिक्ट हैं। वो हमेशा कोशिश करती हैं कि हर दो घंटों में वो कुछ न कुछ जरूर खाएं। इसके लिए वो नारियल पानी के साथ ड्राई फ्रूट्स खाती रहती हैं।इसके अलावा प्रियंका अपनी स्किन की चमक और नमी बनाए रखने के लिए कोशिश करती हैं कि वो खुद को हाइड्रेट रखें। जिसके लिए प्रियंका समय-समय पर खूब सारा पानी और जूस पीती रहती हैं। स्किन को खूबसूरत बनाने के लिये प्रियंका दिन में 10 गिलास पानी पीती हैं।

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि, "मैं जिम फ्रीक बिल्कुल भी नहीं हूं लेकिन फिर भी मुझे अपनी बॉडी को फिट रखने के लिये वर्क आउट करना पसंद है"। प्रियंका हर उस लड़की को योगा करने की सलाह देती हैं, जो उनकी तरह फिगर पाने की चाह रखती हैं। प्रियंका को जब भी चॉकलेट या केक खाने का मन करता है तो, वह हफ्ते में शनिवार को खाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका सिर्फ हेल्दी डाइट ही खाती हैं। उनका कहना है कि, "मैं अपने भोजन में तेल या ऐसी कोई चीज नहीं शामिल करती जिससे बेवजह का वजन बढे"। इनकी डाइट में चपाती, सब्जियां, सूप, सलाद, हल्का सा चावल, दाल और खूब सारे फल शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें