फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की 'चिकनी' कटरीना कैफ की फिट फिगर का ये है राज, आप भी हो सकती है इतनी स्लिम

Mon, 16 Jul 2018 03:54 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड में अपनी हॉट फिगर और एक्सरसाइज के कड़े रूटीन को फॉलो करने के लिए पहचाने जाने वाली कटरीना कैफ आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। बता दें, कटरीना का जन्म  16 जुलाई 1983 को हांगकांग में हुआ था। उनकी फिट बॉडी उनकी फिटनेस ट्रेनर यासमीन कराचीवाला की देन है। दरअसल यासमीन कई सेलिब्रिटी की फिटनेस ट्रेनर हैं। आइए जानते हैं खुद को मेंटेन रखने के लिए कटरीना क्या कुछ करती हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
क्रंचेस
कटरीना अपने वर्कआउट रूटिन में क्रंचेस को जरूर शामिल जरूर करती हैं। आपको बता दें कि ये एक्सरसाइज पेट के ऊपरी हिस्से को टोन करने के लिए की जाती है।इस फोटो में आप देखेंगे कि कटरीना यह एक्सरसाइज एक बॉल की मदद से कर रही हैं। इसे करते समय नीचे आते हुए अपनी सांस छोड़ें और वापस ऊपर जाते समय सांस अंदर लें। नीचे आने में दो सेकेंड व ऊपर जाने में तीन सेकेंड का वक्त लें। इस एक्सरसाइज को करते समय ध्यान रखें कि आप अपनी abdominal मसल्स का ही इस्तेमाल करें ना कि अपने हाथ की मांसपेशियों के जोर पर झुकें।
विज्ञापन

3 of 5
katrina
स्क्वाट
इस फोटो में कटरीना कैफ अपनी बॉडी को बैलेंस करने के लिए इस एक्सरसाइज को कर रही हैं। इस एक्सरसाइज को करने से बॉडी बैलेंस होती है।इसके अलावा आपकी बॉडी का निचला हिस्सा भी मजबूत होता है।

 

4 of 5
जुंबा
कटरीना कैफ अपने लचीली बॉडी और डांस मूव्स के लिए भी काफी फेमस हैं। उनका मानना है कि डांस की मदद से भी कोई भी अपनी बॉडी को फिट रख सकता है।वजन घटाने के लिए बोरिंग एक्सरसाइज और जिम में वर्कआउट करने की जगह अगर आप डांस भी कर रहे हैं तो आप अपना पुराना फिगर वापस पा सकते है। उनका मानना है कि वेट कम करने के लिये जुंबा से बेहतर और कुछ नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
katrina
पुश अप
शूटिग के दौरान खुद को वार्म अप करने के लिए कटरीना पुश अप करती हैं।यह स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज का एक प्रकार है जो बिना जिम के उपकरणों को इस्तेमाल किए बिना भी किया जाता है। अपनी चेस्ट और कंधों को मजबूत बनाने के लिए पुश अप कीजिए। पुश अप न केवल चेस्ट और कंधे के लिए बल्कि इससे हाथों की मसल्स, एब्स, बाजू, रीढ़ की हड्डी भी मजबूत होती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें