फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्ज के साथ पेट की कई बीमारियों में आश्चर्यजनक फायदा देता है काला नमक

Sat, 28 Nov 2020 12:08 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
काला नमक के फायदे - फोटो : iStock
काला नमक बहुत पहले से रसोई का हिस्सा रहा है। यह सिर्फ पेट के लिए ही फायदेमंद नहीं है बल्कि इसके और भी कई फायदे हैं। क्या आप जानते हैं कि काले नमक में काफी मात्रा में आयरन और मिनरल्स होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक माने जाते हैं। आयुर्वेद में भी काले नमक का उपयोग किया जाता है। इसको कब्ज और एसिडिटी के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। काले नमक को रॉक सॉल्ट, पिंक सॉल्ट, ब्लैक सॉल्ट और हिमालयन सॉल्ट,आदि नामों से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं कैसे कर सकते हैं इसका उपयोग और क्या हैं इसके फायदे...
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अगर आपके पेट में दर्द या मरोड़ की समस्या है तो काला नमक और अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको राहत मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अगर आप रोजाना काले नमक को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो यह पाचन क्रिया को बेहतर करता है। गैस के कारण होने वाले पेट दर्द में काला नमक राहत पहुंचाता है। गैस की समस्या रहती है तो खाना खाते समय सलाद में काला नमक डालकर खाएं। इससे गैस के साथ कब्ज की समस्या में भी फायदा मिलेगा।  

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
काला नमक हमारे शरीर में सेराटोनिन हॉर्मोन को भी बढ़ाने में मददगार होता है, जो हमें तनावमुक्त रखने में मदद करता है। साथ ही इससे अनिद्रा में भी राहत मिलती है। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जोड़ो में दर्द या सूजन होने पर किसी योग्य चिकित्सक की सलाह से आप काले नमक से सिंकाई भी कर सकते हैं। इससे सूजन और दर्द में राहत मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सफेद नमक की तुलना में काला नमक ज्यादा सही रहता है, क्योंकि इसमें सोडियम की मात्रा कम होती है। इसलिए यह हमारे वजन को घटाने में भी सहायता कर सकता है, लेकिन जैसे हर चीज का ज्यादा सेवन नुकसानदायक होता है, वैसे ही काले नमक का अत्यधिक उपयोग भी नुकसानदायक होता है। इसलिए हिसाब से ही इसका सेवन करें। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें