फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट के लिए वरदान है यह घरेलू औषधि, इन समस्याओं से दिलाती है मुक्ति

Sat, 28 Nov 2020 12:01 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Facebook/Ayurprevencia
हींग का नाम तो आपने सुना ही होगा और शायद आपके घर में इसका इस्तेमाल भी होता होगा। दरअसल, कच्ची हींग का स्वाद लहसुन जैसा होता है, लेकिन जब इसे व्यंजन में पकाया जाता है तो यह उसके स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है। हालांकि आप भले ही इसका इस्तेमाल एक मसाले के तौर पर करते हों, लेकिन क्या आपको इससे होने वाले फायदों के बारे में पता है। इसके बहुत ही चमत्कारी फायदे हैं, खासकर पेट के लिए। हींग को पेट के लिए वरदान से कम नहीं माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से मुक्ति दिलाता है। आइए जानते हैं इसके फायदे...
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वैसे तो हींग का इस्तेमाल भारतीय खान-पान में सदियों से होता आ रहा है, क्योंकि इसे एक आयुर्वेदिक औषधि के तौर पर माना जाता है, लेकिन इसका इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही होना चाहिए। नहीं तो यह नुकसानदायक भी सिद्ध हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Facebook/Rajesh Pradhan
हींग को उसके चमत्कारी गुणों के आधार पर रेचक प्रकृति का माना जाता है। दरअसल, आयुर्वेद में रेचक औषधि उन्हें कहते हैं, जो हमारे पाचनतंत्र को साफ करने में सहायता करते हैं और मल के निकलने की क्रिया में भी सुधार करने में मदद करते हैं। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हींग का सेवन पेट फूलने की समस्या से निजात दिलाता है। अगर नियमित रूप से इसका इस्तेमाल खाने में किया जाए तो निश्चित रूप से पेट में गैस बनने और अपच की समस्या से काफी हद तक राहत मिलती है। महिलाओं को भी इसका सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। इससे मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द और मरोड़ की समस्या से निजात मिलता है। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बच्चों के लिए भी हींग काफी फायदेमंद है। यह बच्चों के पेट में कीड़े हो जाने की समस्या से निजात दिलाता है। खाने के साथ इसके इस्तेमाल से बच्चों का पेट साफ रहता है, साथ ही उनकी लंबाई बढ़ाने में भी यह सहायक है। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हींग का इस्तेमाल एक पेनकिलर के तौर पर भी कर सकते हैं। यह कान के दर्द ये जल्द राहत दे सकता है। इसके लिए आपको एक चम्मच नारियल का तेल गर्म करना होगा और उसके बाद उसमें हींग का एक छोटा टुकड़ा डाल कर पिघला दें। जब वह पूरी तरह से तेल में घुल जाए तो उसे कान में डाल लें। इससे कान के दर्द में जल्द आराम मिलेगा। हालांकि इस बात का जरूर ध्यान रखें कि तेल गर्म न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हींग पेट दर्द में दर्द निवारक औषधि की तरह काम करता है। अगर आपके पेट में अचानक दर्द उठे तो परेशान न हों बल्कि आप दो चुटकी हींग लेकर उसे आधा चम्मच पानी में घोल लें। फिर उस पानी में रुई भिगाकर अपनी नाभि के ऊपर रखकर लेट जाएं। साथ ही उस पानी को पूरे पेट पर हल्के हाथों से लगा लें। इससे पांच से 10 मिनट में आपको पेट दर्द से राहत मिल जाएगी। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने या उसका उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें