फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus Medicine: भारत में लॉन्च हुई कोरोना की नई दवा 'कोविहाल्ट', एक गोली की कीमत 49 रुपये

Thu, 06 Aug 2020 01:16 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
कोरोना वायरस दवा - फोटो : Pexels/AmarUjala
देश और दुनिया में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। राहत की बात यह है कि बड़ी संख्या में कोरोना मरीज ठीक होकर अस्पतालों से घर लौट रहे हैं। पहले जहां कोरोना के इलाज के लिए कोई निश्चित दवा उपलब्ध नहीं थी, वहीं पिछले कुछ महीनों में कोरोना के इलाज के लिए कई तरह की दवाएं लॉन्च हुई हैं। भारत में भी कई कंपनियों ने कोरोना मरीजों के लिए दवा लॉन्च की है। ग्लेनमार्क, हेटेरो, सन फार्मा आदि कंपनियों के बाद इसी कड़ी में फार्मा कंपनी लुपिन का नाम भी जुड़ गया है। ये दवाएं कोरोना के इलाज में कारगर साबित हुई फेपिराविर दवा का ही रूप हैं। लुपिन ने इस दवा को कोविहाल्ट नाम से लॉन्च किया है।
विज्ञापन

2 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मालूम हो कि पहले से उपलब्ध दवाओं के आधार पर कोरोना का तो इलाज हो ही रहा था, वहीं डेक्सामेथासोन, फेविपिराविर आदि कई नई दवाओं ने कोरोना मरीजों के इलाज में बहुत राहत पहुंचाई है। इन दवाओं के जरिए कोरोना मरीजों का तेजी से इलाज हो रहा है और पहले के मुकाबले रिकवरी रेट भी बढ़ा है। पिछले दिनों कोरोना के हल्के और कम गंभीर मरीजों के इलाज में फेपिराविर कारगर साबित हुई है, जिसके बाद एक के बाद एक कंपनियां इसे नए नामों से लॉन्च कर रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • मंगलवार को सन फार्मा ने फेपिराविर को फ्लूगार्ड नाम से लॉन्च किया तो वहीं, बुधवार को दवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लुपिन ने इसे 'कोविहाल्ट' ब्रांड नाम के साथ बाजार में उतारा है। यह दवा कोविड-19 के हल्के और कम गंभीर मरीजों के इलाज के लिए उपयुक्त बताई जाती है। इसकी एक गोली की कीमत 49 रुपये है।

4 of 10
दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
  • शेयर बाजारों को भेजी नियामक संबंधी जानकारी में फार्मा कंपनी लुपिन ने कहा है कि फेविपिराविर को आपात स्थिति में इस्तेमाल के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक से अनुमति मिली हुई है। 
विज्ञापन

5 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • कंपनी की ओर से कहा गया है कि कोविहाल्ट में दवा की मात्रा को प्रशासन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह दवा 200 मिलीग्राम की 10 गोलियों की स्ट्रिप के रूप में उपलब्ध होगी। प्रत्येक गोली की कीमत 49 रुपये होगी यानी 10 गोलियों की एक स्ट्रिप 490 रुपये में मिलेगी। 
विज्ञापन

6 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • लुपिन के भारत क्षेत्रीय फार्म्यूलेशन (आईआरएफ) के अध्यक्ष राजीव सिब्बल ने कहा कि कंपनी को तपेदिक जैसे तेजी से फैलने वाले संक्रमण रोगों को व्यवस्थित करने के क्षेत्र में जो अनुभव है उसका लाभ वह उठा सकेगी। वह अपने मजबूत वितरण नेटवर्क और मैदानी क्षेत्र में काम करने वाले कार्यबल के बलबूते देशभर में कोविहाल्ट की पहुंच सुनिश्चित कर सकेगी।
विज्ञापन

7 of 10
दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
सन फार्मा की फेविपिराविर
  • मालूम हो कि इससे पहले सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने भी फेविपिराविर दवा को 'फ्लूगार्ड' ब्रांड नाम से भारतीय बाजार में उतारा है। इसकी एक गोली की कीमत 35 रुपये रखी गई है। फेविपिराविर एक मात्र ऐसी ड्रग है जिसे भारत में एंटी-वायरल ट्रीटमेंट के तौर पर कोविड-19 इलाज के लिए अनुमति दी गई है। 

8 of 10
Coronavirus Drug Update - फोटो : Amar Ujala
ग्लेनमार्क कंपनी की दवा
  • इससे पहले ग्लेनमार्क फार्मा कंपनी (Glenmark Pharmaceuticals) भी कोविड-19 के लिए एंटीवायरल दवा फेविपिराविर(Favipiravir) को बाजार में उतार चुकी है। कंपनी ने फैबिफ्लू (FabiFlu) के नाम से इस दवा को उपलब्ध कराया है। इस दवा के 34 टैबलेट के पत्ते की कीमत 3,500 रुपये रखी गई है। 

9 of 10
Coronavirus Drug Update - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
हेटेरो की दवा
  • फार्मा कंपनी हेटेरो ने भी फेविपिराविर को भारतीय बाजार में 'फेविपिर' नाम से उतारा है। इस दवा की कीमत 59 रुपये प्रति टैबलेट है। क्लीनिकल ट्रायल में इस दवा के सकारात्मक परिणाम सामने आने के बाद इस दवा को अनुमति दी गई है। मालूम हो कि यही कंपनी इससे पहले कोरोना के इलाज में कारगर कोविफोर लॉन्च कर चुकी है, जो रेमडेसिविर का वर्जन है। 
विज्ञापन

10 of 10
Coronavirus Drug Update - फोटो : Pexels/AmarUjala
  • मालूम हो कि जापानी कंपनी फुजीफिल्म होल्डिंग कॉर्प फेविपिराविर ड्रग को बड़े स्तर पर तैयार करती है। कंपनी इसे एविगन के नाम से बाजार में बेचती है। इस दवा का इस्तेमाल इंफ्लुएंजा के इलाज में किया जाता रहा है। पिछले दिनों ट्रायल के दौरान कोरोना मरीजों पर इस दवा ने अच्छा असर दिखाया था। अच्छी बात यह है कि भारत में यह दवा कई कंपनियों द्वारा अलग-अलग नामों के साथ उपलब्ध है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें