फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपको भी सही समय पर नहीं आते हैं पीरियड्स? अपनाएं ये आसान तरीके

Sat, 25 May 2019 01:54 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : file photo
पीरियड्स महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलावों में से एक है। हर महीने महिलाओं को इससे गुजरना पड़ता है और कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। आने से पहले और उस दौरान होने वाली काफी तकलीफों का सामना करना मुश्किल होता है। ऐसे में कई महिलाओं को अनियमित पीरियड्स भी होते हैं। अगर आपके के साथ भी ऐसी समस्या है तो नजरअंदाज ना करें तुरंत डॉक्टर की सलाह लें और कुछ घरेलू उपाय भी अपना सकती हैं। जिससे अनियमितता की समस्या कम हो जाएगी। 



 
विज्ञापन

2 of 8
सबूत धनिया 
एक चम्मच धनिया के बीज को दो कप पानी में उबालें और बीज को छान लें और इस पानी को पिएं। पीरियड्स की अनियमितता ठीक होने के साथ-साथ दर्द में भी राहत मिलेगी। 

 
विज्ञापन

3 of 8
कच्चा पपीता 
अगर पीरियड अनियमित आते हैं तो कच्चा पपीता खाएं। इससे पीरियड्स में होने वाला फ्लो ठीक रहता है और मांसपेशियों को फाइबर प्राप्त होता है। 

 

4 of 8
छांछ पिएं 
गर्मियों में छांछ पीना तो अमृत पीने जैसा है लेकिन इससे अनियमित पीरियड्स भी ठीक हो जाते हैं। बता दें कि छांछ में कैल्शियम, पोटैशियम, प्रोटीन और विटामिन-बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 8
गुड़
क्या आप जानती हैं कि गुड़ में मिनरल्स और आयरन की अच्छी मात्रा होती है। रोजाना खाने के बाद गुड़ खाने से पीरियड्स नियमित हो जाते हैं। 
 
विज्ञापन

6 of 8
एलोवेरा 
एलोवेरा जेल निकालें और इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे नाश्ते से पहले पिएं पीरियड्स नियमित हो जाएंगे। 
 
विज्ञापन

7 of 8
जीरा 
दो चम्मच जीरे को रात में भिगो दें। फिर भीगे हुए जीरे को पानी के साथ पिएं। इससे रक्त का फ्लो ठीक होगा। 
विज्ञापन

8 of 8
हल्दी 
दूध में या किसी भी तरह से हल्दी का सेवन करना पीरियड में अच्छा होता है। इससे हार्मोन को बैलेंस करने में मदद मिलती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें