मार्च का महीना खत्म होते-होते देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी पड़ने लगी है। इस मौसम में खान-पान और शरीर के हाइड्रेशन का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है, इसमें होने वाली थोड़ी सी भी चूक आपको बीमार कर सकती है। दिन में चलने वाले लू के थपेड़े और तेज धूप आपके शरीर से पानी और ऊर्जा दोनों को कम कर देती हैं, ऐसे में आपको शरीर के विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए, क्योंकि गर्मियों में होने वाली ज्यादातर बीमारियों में शरीर के निर्जलीकरण की समस्या को सामान्य देखा गया है। इस मौसम में कई ऐसे फल बहुतायत में उपलब्ध होते हैं जो शरीर को पर्याप्त मात्रा में हाइड्रेटेड रखने के साथ आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति कर सकते हैं।
गर्मियों के मौसम में कई तरह के पेय पदार्थों का सेवन करना आपकी सेहत को गजब का बूस्ट देने में सहायक हो सकता है। आहार में फलों और सब्जियों को सलाद या स्नैक्स में शामिल किया जा सकता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हमारे हाइड्रेशन का स्तर बेहतर रहे। कैफीनयुक्त पेय पदार्थों और कोल्ड ड्रिंक्स की जगह फलों के जूस का सेवन अधिक करना चाहिए। आइए जानते हैं कि इस मौसम में किन पेय पदार्थों का सेवन करना आपकी सेहत के लिए विशेष लाभकारी हो सकता है?