फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीरियड्स के दर्द से रहती हैं परेशान तो दादी मां के ये नुस्खे करेंगे मदद

Mon, 24 Jun 2019 12:00 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
periods
हर महीने महिलाओं को एक हफ्ते पीरियड्स के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कई महिलाओं को पीरियड शुरू होने से पहले या शुरू होने पर पेट फूला हुआ लगता है और अपना वजन अधिक लगता है। ये प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) के लक्षणों में से एक हो सकता है। कुछ महिलाओं को हद से ज्यादा कमर और पेट दर्द जैसी समस्याएं होती हैं। अगर आपको इस दौरान असहनीय दर्ट होता है तो इसे नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से इसकी जांच कराएं। आइए जानते हैं पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से निजात पाने के लिए कुछ दादी मां के नुस्खों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
हल्दी
दूध और हल्दी
पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए दूध में हल्दी मिलाकर पिएं। हल्दी में एंडोमेट्रियम रिलैक्स होता है साथ ही यह शरीर में गर्मी पैदा करती है। तो अगली बार इन दिनों में रात को सोते समय 1 गिलास गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पिएं।
विज्ञापन

3 of 6
Shower
गर्म पानी से नहाना
पीरियड्स के दिनों में गर्म पानी ने नहाने से फायदा मिलता है। फिल्हाल गर्मी का मौसम है तो ऐसे में आप गुनगुने पानी से शॉवर ले सकती हैं। आप चाहे तो गर्म पानी से सिकाई भी कर सकते हैं। 

4 of 6
fenugreek
मेथी का पानी
मेथी दाने से भी पीरियड्स के दर्द में निजात पाया जा सकता है। इसके लिए 1 चम्मच मेथी को 7-8 घंटे के लिए 1 कप पानी में भिगो दें। अब इस पानी को उबालें। जब पानी आधा रह जाए तो फिर उसे पी लें।
विज्ञापन

5 of 6
green tea
ग्रीन टी 
पीरियड्स के दिनों में ग्रीन टी पीने से भी आपको आराम मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चाय
काली मिर्च और अदरक की चाय
अदरक और काली मिर्च की चाय बनाकर पीने से भी आपको काफी आराम मिलेगा। अदरक साइक्लिक फैटी ऐसिड्स के स्तर को कम कर देती है। ये ऐसिड्स शरीर में हॉर्मोन की तरह काम करते हैं। एक चीज का ख्याल रखें कि अदरक और काली मिर्च की मात्रा ज्यादा न हो, वर्ना आपके पेट में जलन भी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें