सोशल मीडिया पर आजकल बहुत सारी बॉलीवुड हीरोइनों की एक्सरसाइज वाली तस्वीरें और वीडियो आती रहती हैं। इन वीडियो और तस्वीरों में एक बात जो सामान्य है वो है पिलाटे एक्सरसाइज। पिलाटे एक्सरसाइज को जर्मन के फिटनेस एक्सपर्ट जोसेफ पिलाटे ने बनाया था। इस एक्सरसाइज की खासियत है कि ये शरीर के वजन को कम नहीं करती बल्कि शरीर के पोश्चर को सही करती है। जिसकी वजह से आप पतले और लंबे नजर आते हैं।