फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: शरीर को रखना है स्वस्थ और फिट, तो नाश्ते में जरूर शामिल करें यह चार चीजें

Mon, 18 Oct 2021 11:36 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सुबह का नाश्ता कैसा होना चाहिए? - फोटो : Pixabay
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर को स्वस्थ और तमाम प्रकार के रोगों से मुक्त रखने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना जरूरी होता है। इसके लिए सही समय पर सही आहार के चुनाव को बहुत आवश्यक माना जाता है। डॉक्टर कहते हैं, सभी लोगों को अपने दिन की शुरुआत सबसे पौष्टिक आहार के साथ करनी चाहिए, सुबह का नाश्ता जितना स्वास्थ्यवर्धक रहेगा सेहत के लिए उसका उतना ही लाभ है। आहार में कई प्रकार के फल, दलिया, दूध और अंडों को शामिल करना इसका बेहतर विकल्प माना जाता है। नाश्ते में प्रोटीन, विटामिन्स और तमाम तरह के खनिजों की मात्रा को समायोजित करना फायदेमंद माना जाता है।

अक्सर देखने को मिलता है कि लोग सुबह के नाश्ते में किन चीजों को शामिल करना चाहिए, इसको लेकर बहुत भ्रमित रहते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में विशेषज्ञों द्वारा सुझाए ऐसे ही चार चीजों के बारे में जानते हैं जिनको नाश्ते में शामिल करके सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है। 
विज्ञापन

2 of 5
सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं अंडे - फोटो : Pixabay
अंडे
अंडों को सेहत के लिहाजे से बेहद फायदेमंद आहार माना जाता है। इसे नाश्ते में शामिल करना विशेष लाभदायक हो सकता है। अध्ययनों से पता चला है कि नाश्ते में अंडे खाने से पेट भरा हुआ रहता है जिससे भोजन से कैलोरी की मात्रा को नियंत्रित किया जा सकता है। इतना ही नहीं अंडे में मौजूद विटामिन और अन्य पोषक तत्व ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित बनाए रखने में
भी मदद करते हैं। अंडे की जर्दी में ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन नामक एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जिन्हें मोतियाबिंद और नेत्र के अन्य विकारों को रोकने में सहायक माना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
कॉफी पीने के फायदे - फोटो : Pixabay
कॉफी
अध्ययनों से पता चलता है कि कॉफी आपके दिन की शुरुआत करने के लिए एक अद्भुत पेय है। इसमें कैफीन की मात्रा अधिक होती है जो मूड को सही रखने के साथ मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार करने में सहायक होता है। 41 अध्ययनों के विश्लेषण में वैज्ञानिकों ने पाया कि प्रति दिन 38-400 मिलीग्राम की मात्रा में  कैफीन का सेवन सेहत के कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है, हालांकि इसकी अधिक मात्रा को नुकसानदायक भी माना जाता है।

4 of 5
चिया सीड के फायदे - फोटो : Pixabay
चिया सीड
चिया सीड बेहद पौष्टिक और फाइबर के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि 28 ग्राम चिया सीड्स से 11 ग्राम फाइबर प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा, चिया सीड में फाइबर का एक हिस्सा चिपचिपा फाइबर होता है, जो पानी को अवशोषित करने के साथ पाचन तंत्र को ठीक रखने में सहायक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फलों का सेवन है फायदेमंद - फोटो : iStock
मौसमी फल
नाश्ते में मौसमी फलों को शामिल करना सेहत के लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। सभी प्रकार के फलों में विटामिन, पोटेशियम, फाइबर के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। खट्टे फल, विटामिन सी का अच्छा स्रोत होते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा फलों में फाइबर और पानी की मात्रा भी अधिक होती है, जिसे सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें