फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिद्रा की समस्या होगी दूर: रात में सोने से पहले जरूर करें इन चार चीजों का सेवन, बेहतर आएगी नींद

Mon, 21 Jun 2021 05:21 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)


अच्छे स्वास्थ्य के लिए कई सारी चीजें महत्वपूर्ण होती हैं, जैसे अच्छा खाना, व्यायाम, अच्छी नींद आदि। हालांकि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में नींद की कमी एक आम समस्या बन गई है, जिससे कई लोग जूझ रहे हैं और इस वजह से वो नींद की गोलियां भी लेने लगे हैं, जो नुकसानदायक साबित हो रही हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि तनाव नींद न आने के प्रमुख कारणों में से एक है। जब नींद पूरी नहीं होती है, तो जाहिर है लोगों का दिन ऊंघते हुए या थकान के साथ बीतता है। ऐसा अगर लंबे समय तक चलता है, यानी ठीक से नहीं सो पाते हैं तो उसका सेहत पर कई तरह से बुरा असर पड़ता है। इससे बीमारियों से लड़ने की ताकत भी धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगती है। इसलिए अच्छी सेहत के लिए अच्छी नींद जरूरी है। आइए जानते हैं कि रात में सोने से पहले किन चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे बेहतर नींद आए। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
केला 
  • केले को अनिद्रा की समस्या में बहुत प्रभावी माना गया है। इसमें मौजूद खनिज, जैसे आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम अच्छी नींद में सहायक होते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि सोने से एकदम पहले इसका सेवन न करें। बेड पर जाने से कम से कम एक-दो घंटा पहले आप केला खा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
केसर 
  • अच्छी नींद के लिए केसर भी बहुत उपयोगी होता है। इसमें कई तरह के गुण होते हैं, जो अनिद्रा के इलाज में मदद करते हैं। रात को सोने से पहले दो चुटकी केसर एक कप गर्म पानी में मिलाकर पिएं। इससे बेहतर नींद आएगी और सुबह उठ कर आप तरोताजा महसूस करेंगे। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
जायफल 
  • जायफल को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। इसके इस्तेमाल से अनिद्रा की समस्या खत्म हो सकती है। इसके लिए आप एक कप गर्म दूध में एक-दो चम्मच जायफल पाउडर मिलाएं और सोने से पहले उसका सेवन करें। यह अनिद्रा के अलावा अपच और अवसाद के इलाज में भी उपयोगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
गर्म दूध 
  • दिमाग और शरीर को आराम देने में गर्म दूध को बेहद ही लाभकारी माना जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि दूध में ट्रिपटोपॉन होता है, जो नींद को बढ़ावा देने में मदद करता है। एक कप गर्म दूध में आप एक या आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिला कर सोने से पहले उसका सेवन करें। यह अनिद्रा की समस्या को दूर भगाने में मदद करेगा। 
नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें