शरीर को स्वस्थ और फिट रखने वाले आहार
- फोटो : Pixabay
पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ
जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए पोषक तत्वों की अधिक आवश्यकता होती है। पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने से आपको आवश्यक विटामिन, खनिज, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट प्राप्त करने में मदद मिलती है, ये सभी शरीर को रोग मुक्त रखने और कमजोरी दूर करने में मददगार होते हैं।
पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं जिससे बीमारियों का जोखिम कम होता है। इसके लिए आहार में हरी सब्जियां और फल, बीन्स और दालें, साबुत अनाज, कम फैट वाले डेयरी उत्पाद और प्रोटीन का सेवन अधिक से अधिक मात्रा में करें।