Medically Reviewed by Dr. Ashish Sabwani
डॉ आशीष साबवानी
चर्म रोग विशेषज्ञ, रेडिएंट स्किन क्लिनिक, लखनऊ
डिग्री- एमबीबीएस, एमडी- डर्मेटोलॉजी
अनुभव- 7 वर्ष
रात में बिना कपड़ों के सोना, कुछ लोगों को सुनने में ये अजीब लग सकता है लेकिन इसमें कुछ भी अजीब नहीं है बल्कि शरीर के अच्छे स्वास्थ्य के लिए यह तो बहुत जरूरी है। गर्मियों के मौसम में तो कपड़े वैसे ही शरीर और त्वचा को अक्सर परेशान कर देते हैं, ऐसे में इस तरह सोने में कोई हर्ज नहीं है। बिना कपड़ों के सोने से आप शरीर के तापमान को बहुत हद तक वातावरण के तापमान से कम कर सकते हैं, जो कि गर्मियों के मौसम में बहुत जरूरी भी है। बिना कपड़ों के सोने का प्रभाव सीधे हमारी नींद पर देखा जा सकता है इसलिए भी यह विकल्प बहुत अच्छा है। इस तरह से सोने से हम मानसिक रूप से भी अगले दिन पूरी तरह से तरोताजा रह सकते हैं। यदि आपके लिए नग्न होकर सोना संभव नहीं है तो कोशिश करें कि रात में सोते वक्त आप ईनर वियर का त्याग करें और ढीले-ढाले कपड़े पहनकर ही सोने को जाएं। ऐसा करके आप खुद देख सकेंगे कि आपको कितनी अच्छी नींद आती है। अगली स्लाइड्स से जानिए रात को बिना कपड़े पहनकर सोने से शरीर को कौन-कौनसे फायदे पहुंच सकते हैं।