फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल, किडनी और लिवर के लिए बहुत फायदेमंद है 1 गिलास किशमिश का पानी, हार्ट अटैक से भी बचेंगे

Sun, 05 Jul 2020 05:01 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
पानी में किशमिश (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : File photo
अच्छी सेहत पाने के लिए हम क्या-क्या नहीं करते। कभी डॉक्टर के पास जाते हैं तो कभी घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं। आज हम बात करेंगे किशमिश के घरेलू नुस्खे पर। ये तो हम सभी जानते हैं कि किशमिश हमारे लिए सेहतमंद है, पर क्या आपको पता है कि रोज सुबह किशमिश का पानी पीने के भी बहुत से फायदे हैं। हम यहां आपको बताएंगे कि किशमिश का पानी किस तरह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। 
विज्ञापन

2 of 10
किशमिश - फोटो : pixabay
किशमिश के पानी में ढेर सारे विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसका नियमित सेवन करने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलता है। इस पानी को कम से कम एक हफ्ते तक नियमित पीने से आपके दिल की बीमारी तो दूर होगी, साथ ही साथ आपका लिवर भी साफ रहेगा और उसके काम करने की क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी। सबसे पहले ये जानते हैं कि किशमिश का पानी बनता कैसे है? 
विज्ञापन

3 of 10
किशमिश - फोटो : File photo
यह काफी पुराना नुस्खा है जो आज भी कई तरह की बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। इसे तैयार करना बहुत ही आसान है। 
सामग्री-
  • 2 कप पानी
  • 150 ग्राम किशमिश

4 of 10
पानी में किशमिश - फोटो : File photo
तैयार करने की प्रक्रिया

एक पैन में 1 गिलास पानी उबालें और उसमें मुठ्ठीभर किशमिश भिगो कर रातभर के लिए रख दें। दूसरे दिन सुबह इस पानी को छान कर गैस की धीमी आंच पर हल्का गरम कर लें। इस पानी को सुबह खाली पेट पिएं और 30-35 मिनट रूक कर ब्रेकफास्ट करें।
विज्ञापन

5 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
अब बात करते हैं इसके फायदों के बारे में: 

नियमित तौर पर किशमिश का पानी पीने से शरीर से गंदगी बाहर निकल जाती है और खून साफ बना रहता है। इसके सेवन से लिवर की कार्य क्षमता में भी बढ़ोतरी होती है। इस पानी को एक हफ्ते तक पीने से ब्लड सर्कुलेशन यानी रक्त प्रवाह काफी अच्छा होता रहता है। 
विज्ञापन

6 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
किशमिश के पानी का नियमित सेवन करने से शरीर एनीमिया से ग्रसित नहीं होता। इसमेंं आयरन और कॉपर पाया जाता है। किशमिश के पानी में ऐसे विटामिन्स होते हैं, जो रेड ब्लड सेल्स को भी बढ़ाते हैं। 
विज्ञापन

7 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
इस पानी के नियमित सेवन से दिल की बीमारियां कोसों दूर रहती हैं। यह खून की धमनियों में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है और स्ट्रोक, हाई बीपी और हार्ट अटैक से भी बचाता है।

8 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : file photo
अगर आप एसिडिटी के शिकार हैं या खाना पचाने में आपको दिक्कत आती है तो आपको रोजाना किशमिश के पानी का सेवन करना चाहिए।

9 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
किशमिश के पानी में काफी मात्रा में पोटैशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। इसका नियमित सेवन करने से आपकी किडनी स्वस्थ रहती है। 
विज्ञापन

10 of 10
किशमिश - फोटो : File photo
यह बात ध्यान रखना जरूरी है कि हमेशा काले रंग के किशमिश का सेवन करें। कारण कि साफ और चमकदार किशमिश में अक्सर केमिकल्स होते हैं जो आपकी सेहत के लिए हानिकारक भी साबित हो सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें