शहद हमारे जीवन में अहम रोल निभाता है। शहद का सेवन करने से हमें कई पोषक तत्व मिल सकते हैं, और इसके कई अनके फायदे हमें मिल सकते हैं। शहद में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, पोटेशियम, सोडियम, विटामिन-बी व सी और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमें इसका सेवन करने से मिल सकते हैं। यही नहीं शहद हमारी कई समस्याओं को दूर करने का भी काम बड़ी ही आसानी से करता है। गले की खराश से लेकर पेट की कब्ज तक, हर चीज में शहद बड़ा काम आता है। तो चलिए जानते हैं शहद के फायदों के बारे में।