फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में करें पिस्ते का सेवन, वजन रहेगा नियंत्रित और भी हैं फायदे

Sat, 09 Jan 2021 04:03 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पिस्ता खाने से शरीर स्वस्थ रहता है - फोटो : अमर उजाला

सर्दियों में पिस्ता खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। घर के बड़े- बुजुर्ग बच्चों को पिस्ता खाने के लिए कहते हैं। पिस्ते के तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में इसका सेवन करना चाहिए। पिस्ता खाने से शरीर स्वस्थ रहता है क्योंकि इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन-सी, जिंक, कॉपर, आयरन और कैल्शियम और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। यही कारण है कि यह रोग- प्रतिरोधक क्षमता को तो अच्छा रखता है, साथ ही अन्य बीमारियों को भी हमसे दूर रखता है। अगली स्लाइड्स से जानिए सर्दियों में पिस्ता खाने से शरीर को कौनसे फायदे पहुंचते हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
पिस्ते का पेस्ट बनाकर बालों पर लगाएं - फोटो : Social media

बालों के लिए
सर्दियों में बाल खराब होते हैं। सर्द हवाओं से बाल रूखे होने लगते हैं जिस वजह से उनकी गुणवत्ता पर प्रभाव पड़ता है। बालों की चमक गायब हो जाती है इसलिए बहुत जरूरी है कि आप पिस्ते का सेवन करें। बाल यदि ज्यादा खराब हैं तो पिस्ते का पेस्ट बनाकर बालों पर लगाएं। ऐसा करने से बहुत जल्द आपके बाल एकदम चमकदार और स्वस्थ दिखाई पड़ने लगेंगे। 

विज्ञापन

3 of 5
अच्छे कोलेस्ट्रोल को बढ़ाने का काम करता है - फोटो : social media

ह्रदय रोगियों के लिए
पिस्ते के सेवन से ह्रदय रोगियों को बहुत फायदा पहुंचता है। सर्दियों के मौसम में ह्रदय रोगियों को खुद का बहुत ख्याल रखना होता है। पिस्ता खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रोल को बढ़ाने का काम करता है। इसलिए ह्रदय रोगियों को इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। आप खाना खाने के बाद यूं ही चलते- फिरते इसका सेवन कर सकते हैं। 

4 of 5
पिस्ता लो कैलोरी और हाई प्रोटीन का अच्छा स्रोत है - फोटो : pixa

वजन रहेगा नियंत्रित
सर्दियों को सेहत का मौसम कहा जाता है। इसलिए इस मौसम में सब अच्छे से खाते हैं। इस कारण कई बार लोग ज्यादा खाने लगते हैं और उनका वजन बढ़ने लगता है। ऐसी स्थिति में वे अपने वजन को नियंत्रण में रखने के लिए पिस्ते को अपनी डाइट में शामिल करें। पिस्ता खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है और आपका पेट भी भरा रहता है। पिस्ता लो कैलोरी और हाई प्रोटीन का अच्छा स्रोत है इसलिए वजन कम करने के लिए इसका सेवन जरूर करें। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वस्थ जीवाणुओं के विकास को बढ़ाता है - फोटो : pixa
अपचन की समस्या
नियमित रूप से पिस्ता खाने से पाचन तंत्र अच्छा रहता है क्योंकि पिस्ते में यह गुण होता है कि वह स्वस्थ जीवाणुओं के विकास को बढ़ाता है और भोजन को पचाने में सहायता करता है। साथ ही पिस्ता में विटामिन बी6, तांबा, मैंग्नीज, फास्फोरस और थियामिन जैसे आवश्यक पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। पिस्ता में मौजूद फाइबर आसानी से मल त्यागने में मदद करता है और कब्ज से भी राहत दिलाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें