फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Betel Leaf Benefits: पान के पत्ते के ये हैं गजब फायदे, आयुर्वेद में माना गया है इसे 'वरदान'

Fri, 17 Apr 2026 08:03 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Benefits Of Eating Betel Leaf: भारत में पान के पत्ते पूजा-पाठ में काम आते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि इसके सेवन से आपके शरीर की कई दिक्कतें दूर होती हैं, जिनके बारे में हम आपको यहां जानकारी देंगे।
विज्ञापन
1 of 6
पान के पत्तों के फायदे - फोटो : AI
Benefits Of Eating Betel Leaf:  भारत में पान का पत्ता धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी रखता है। पूजा-पाठ, शुभ कार्यों और मेहमाननवाजी में इसका विशेष स्थान होता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि पान का पत्ता सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद हो सकता है।

जी हां, अगर बात की जाए आयुर्वेद की तो आयुर्वेद में इसे औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है, जो शरीर की कई दिक्कतों को दूर करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण शरीर को कई बीमारियों से बचाने में सहायक होते हैं। यहां इस लेख में हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे। 

 
विज्ञापन

2 of 6
पान के पत्तों के फायदे - फोटो : Freepik.com
पाचन को करता है बेहतर
 
  • पान का पत्ता में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करने में मदद करते हैं।
  •  इससे भोजन जल्दी और सही तरीके से पचता है। 
  • जिन लोगों को गैस, अपच या पेट फूलने की समस्या रहती है, उनके लिए यह खास तौर पर फायदेमंद हो सकता है। 
  • खाना खाने के बाद पान का पत्ता चबाने से लार का उत्पादन बढ़ता है, जो पाचन प्रक्रिया को और बेहतर बनाता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
पान के पत्तों के फायदे - फोटो : Adobe Stock
सांस की बदबू दूर करता है
 
  • पान के पत्ते में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। 
  • यही बैक्टीरिया अक्सर सांस की बदबू का कारण बनते हैं। 
  • नियमित रूप से इसका सीमित सेवन मुंह को साफ रखने और ताजगी बनाए रखने में मदद कर सकता है।
  •  यह एक प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर की तरह काम करता है।

 

4 of 6
पान के पत्तों के फायदे - फोटो : Adobe Stock
सर्दी-खांसी में राहत
 
  • पान का पत्ता पारंपरिक रूप से सर्दी और खांसी के घरेलू इलाज में इस्तेमाल किया जाता रहा है। 
  • इसके पत्तों को हल्का गर्म करके छाती पर रखने से कफ ढीला करने में मदद मिलती है। 
  • इसके अलावा इसका रस शहद के साथ लेने से गले की खराश और खांसी में राहत मिल सकती है।
  •  इसमें मौजूद औषधीय गुण शरीर को गर्माहट भी देते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
पान के पत्तों के फायदे - फोटो : Adobe Stock
घाव भरने में मददगार
 
  • पान के पत्ते में एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
  • ये छोटे घाव, कट या संक्रमण को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं। 
  • अगर हल्की चोट या स्किन इंफेक्शन हो, तो पान के पत्ते का लेप लगाने से सूजन कम हो सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पान के पत्तों के फायदे - फोटो : Freepik.com
इम्यूनिटी बढ़ाता है
 
  • पान के पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
  • ये तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। 
  • ये शरीर को फ्री-रेडिकल्स से बचाता है और कई छोटी-मोटी बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है। 
  • नियमित और सीमित सेवन से शरीर की इम्यूनिटी बेहतर हो सकती है।
 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें