चाय का मसाला कैसे बनाएं
10 लौंग, 15 इलायची, 3 चम्मच काली मिर्च, 3 चम्मच सौंफ, एक टुकड़ा दालचीनी और आधा सोंठ लें। इसके बाद सबसे पहले लौंग, इलायची, काली मिर्च और सौंफ को दो मिनट तक कड़ाही में हल्की आंच पर भूनें। इसके बाद इसमें दालचीनी का टुकड़ा डालकर तीस से चालीस सेकंड तक भूनकर आंच बंद कर दें। मसालों के ठंडे होने के बाद इसमें सोंठ पाउडर मिला दें। इसके बाद इन सभी को ग्राइंडर में डालकर पीस लें। इसके बाद आपका मसाला तैयार हो गया है।