फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Asthma Day 2019: गर्मी के मौसम में अस्थमा के मरीजों की बढ़ जाती है परेशानी, जा सकती है जान

Tue, 07 May 2019 06:19 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हर साल वर्ल्ड अस्थमा डे मनाया जाता है। इस बार 7 मई को वर्ल्ड अस्थमा डे मनाया जा रहा है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि गर्मी के मौसम में अस्थमा के मरीजों को खुद का ख्याल कैसे रखना चाहिए। दरअसल, गर्मियों में अस्थमा के मरीजों की परेशानियां बढ़ जाती है। इसका सबसे मुख्य कारण है गर्मी में गर्म हवाओं के साथ आने वाले धूलकण। बढ़ती गर्मी के साथ ही अस्थमा ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अस्थमा के कारण श्वसन नलिकाएं प्रभावित होती हैं। ये श्वसन नलिकाएं फेफड़ों से हवा को अंदर-बाहर करने का काम करती हैं। अस्थमा होने के कारण इन नलिकाओं में सूजन हो जाती है और फेफड़ों तक हवा पहुंचने में परेशानी होती है। अस्थमा का दौरा पड़ने पर नलिकाएं बंद हो जाती हैं। अस्थमा एलर्जी के कारण बढ़ जाता है। अस्थमा का अटैक होने पर मरीज को सांस लेने में परेशानी होती है। यह अटैक कुछ वक्त के लिए होता है और अगर ज्यादा वक्त तक रह गया तो मरीज की जान भी जा सकती है। 
विज्ञापन

3 of 6
धूल और प्रदूषण
गर्मी के मौसम में धूल ज्यादा उड़ती है। इससे भी एलर्जी होने के साथ-साथ व्यक्ति अस्थमा का भी शिकार हो जाता है। इस बीमारी का शिकार बच्चे बहुत तेजी से होते हैं। समय पर और नियमित उपचार व परहेज करने पर इसके असर को नियंत्रित कर सकते हैं।

4 of 6
सर्द-गर्म की समस्या
गर्मी और ठंड दोनों मौसम में अस्थमा का शिकार व्यक्ति हो सकता है। गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर या अन्य माध्यम से व्यक्ति गर्म से एकाएक ठंड या ठंड से एकाएक गर्म में जाने से एलर्जी होती है। बारिश के मौसम में अस्थमा के मरीजों में 20 से 25 प्रतिशत का इजाफा हो जाता है। चिकित्सकों के अनुसार ऐसा मौसम बदलने के कारण हो सकता है। दरअसल, अस्थमा का कारण इंफेक्शन भी होता है। 
विज्ञापन

5 of 6
अस्थमा की अधिक शिकायत बच्चों में ज्यादा होती है। इसका मुख्य कारण है कि बच्चे धूप से घर में आते ही ठंडा पानी पी लेते हैं या कोई ठंडी चीज खा लेते हैं। जिससे बच्चों में खांसी, कफ व गले का इंफेक्शन ज्यादा हो रहा है। दूसरे बच्चों के अलावा अस्थमा से ग्रसित बच्चों को इंफेक्शन होने पर सांस लेने में बहुत दिक्कत आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : getty images
अस्थमा रोग से ग्रसित बच्चों के साथ-साथ सामान्य बच्चों को एलर्जी से बचाने के लिए उनका अच्छे से ख्याल रखें। बच्चों को गर्मी से बचाएं। धूप से आने पर तुरंत ठंडी चीज न दें। इसके अलावा इंफेक्शन होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें