फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह उठते ही रोज खाएं ये खास फल, शुगर से लेकर कैंसर तक कभी नहीं होंगी ये बीमारियां

Fri, 07 Jun 2019 07:41 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
फल
अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो रोज सुबह उठते ही एक सेब जरूर खाएं। सेब स्वास्थ्य के लिए सबसे लाभकारी फल है। रोज एक सेब खाने से आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे। कहा भी जाता है कि अगर आप सुबह उठते ही एक सेब खाते हैं तो आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। दरअसल, सेब में फाइबर होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। सेब खाने से अल्जाइमर से लेकर कैंसर व ट्यूमर तक की बीमारी नहीं होती है। कई शोधों में इन बातों का दावा किया गया है। सेब हार्ट की बीमारी से लेकर मांसपेशियों तक की बीमारी में लाभकारी होता है। आइए जानते हैं सेब आपको किन-किन बीमारियों से दूर रखता है
 
विज्ञापन

2 of 9
apple
दिमाग के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है सेब
सेब खाने से अल्जाइमर की बीमारी नहीं होती है। शोधों में इस बात का पता चला है कि सेब के जूस से अल्जाइमर की रोकथाम होती है। सेब का जूस दिमाग के स्वास्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। 



 
विज्ञापन

3 of 9
apple
कैंसर में लाभकारी
सेब खाने से पैनक्रियाज कैंसर का खतरा कम होता है। अमेरिका के कैंसर रिसर्च के वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है। इसमें कहा गया है कि सेब खाने से अग्नाशय के कैंसर का खतरा 23 फीसदी तक कम होता है। इसके अलावा, इस फल को खाने से ट्यूमर का खतरा भी कम होता है।

 

4 of 9
सेब
हड्डियों और मांसपेशियों की बीमारी नहीं होती
सेब खाने से मांसपेशियों से जुड़ी बीमारी नहीं होती है। सेब में फाइबर होता है जिस वजह से पार्किंसंस रोग का खतरा कम होता है। सेब खाने से दांत स्वस्थ रहते हैं। मुंह में लार बनती है जो दातों को बैक्टिरिया की समस्या से बचाती है।

 
विज्ञापन

5 of 9
सेब
हार्ट अटैक का खतरा कम होता है
सेब खाने से हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम रहता है। इसमें फाइबर और फेनोलिक यौगिक होते हैं जो हार्ट के लिए लाभकारी होते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 9
सेब
दूर होती है कब्ज
सेब खाने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है और कब्ज दूर होती है। सेब में मौजूद फाइबर खाने को अच्छी तरह से पचाते हैं।यह भी कहा जाता है कि सेब खाने से डायरिया और पेट में दर्द नहीं होता है।

 
विज्ञापन

7 of 9
सेब
ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक का खतरा होता है कम
सेब खाने से स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा भी कम होता है। सेब आपके लीवर को डेटोक्सीफाई कर देता है। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। सेब प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है जिससे संक्रमण आदि की बीमारियां जल्दी अटैक नहीं करती हैं।

8 of 9
Apple
सेब खाने से कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा भी कम होता है।अमेरिका के नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट ने यह दावा किया है।
कैंसर इंस्टीट्यूट का दावा है कि सेब और फाइबर वाले फल खाने से कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा कम होता है।


 
विज्ञापन

9 of 9
apple
सेब खाने से नहीं होता टाइप 2 डाइबिटीज
सेब खाने से टाइप 2 डाइबिटीज का खतरा भी कम होता है। सेब खाने वाली महिलाओं को सेब नहीं खाने वाली महिलाओं के मुकाबले 28 फीसदी टाइप 2 डाइबिटीज का खतरा कम होता है। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें