फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसर्चः दवाओं से नहीं इस फूल से दूर होगी डायबिटीज, जान लें इस्तेमाल करने का तरीका

Sat, 02 Nov 2019 05:45 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
swef - फोटो : Getty Images
डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसका एक ही इलाज है नियमित खान-पान, सामान्य और संतुलित जीवन शैली। हालांकि कई बार मधुमेह के रोगी कुछ घरेलू इलाज अपनाकर भी इस बीमारी से निजात पा लेते हैं।यदि आपकी लाइफ स्टाइल बेहतर है और कुछ घरेलू नुस्खों पर आप ठीक से अमल करते हैं तो यह बीमारी दूर हो सकती है। एक रिसर्च के मुताबिक डायबिटीज की बीमारी का इलाज इस लोकप्रिय फल के फूल में भी छिपा है। आइए आपको बताते हैं कैसे आपकी डायबिटीज को दूर कर सकता है ये फूल। 
विज्ञापन

2 of 7
banana flower
दरअसल, ऐसी कई प्राकृतिक चीजें हैं जिसमें कई तरह की लाइलाज बीमारियों का इलाज छिपा है। इन्हीं प्राकृतिक चीजों में कई पेड़ पौधे हैं जिनमें ऐसे औषधीय गुण हैं जो मधुमेह को जड़ से समाप्त कर देते हैं। आगे की स्लाइड में जानिए कौन सा है वह पेड़ जिसमें छिपा है डायबिटीज की बीमारी का इलाज। 
विज्ञापन

3 of 7
केला
दरअसल, केले में पेड़ और उसमें भी केले के फूल में डायबिटीज का इलाज है। जिस तरह से केला फायदेमंद है और कई तरह के विटामिंस से भरपूर है वैसे ही केले की पत्तियां, तना और फूल भी बहुत काम का है। एक तरह से केले के पूरे पेड़ में औषोधिय गुण भरे होते हैं। साल 2011 में आई एक रिसर्च के मुताबिक केले के फूल में ऐसे कई चीजें हैं जो डायबिटीज में दवाई का काम करती हैं। केले के फूल को आप चाहें तो कच्चा खा सकते हैं या फिर उसके कई तरह के व्यंजन भी बना सकते हैं। 

4 of 7
banana nuts bar - फोटो : Instagram
नैशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन की ओर से साल 2013 में यह बात सामने आई कि केले का फूल डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत फायदेमेंद है। इससे पहले इस तरह की रिसर्च साल 2011 में भी हुई थी। इस रिसर्च में पाया गया कि केले के फूल डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर कंट्रोल करने में फायदेमंद है। रिसर्च कहती है कि केले के फूल के सेवन से डायबिटीज के पेशेंट के शरीर में एक खास प्रोटीन बनना कम होता है जो शुगर को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है। 
विज्ञापन

5 of 7
केला
आपको बता दें कि ये शोध डायबिटीज ग्रस्त चूहों पर भी किया गया था। इन चूहों का वजन वजन बहुत ज्यादा था। रिसर्च में बताया गया था कि उन सभी चूहों के खून में खून और पेशाब में काफी मात्रा में शुगर थी। रिसर्च के मुताबिक जब इन चूहों को केले मात्रा के अनुसार केले का फूल सेवन करने के लिए दिया गया और पाया गया कि चूहों के शरीर में ब्लड शुगर का स्तर काफी कम हो गया।
विज्ञापन

6 of 7
banana flower
दुनियाभर में पाए जाने वाले डायबिटीज के 80% से ज्यादा मामले टाइप 2 डायबिटीज के हैं। आमतौर पर टाइप 2 डायबिटीज का शिकार लोग गलत जीवनशैली के कारण होते हैं। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं, तो केले का फूल आपको फायदा पहुंचा सकता है। खास बात यह है कि केले के फूल का निर्धारित मात्रा में सेवन करने से जहां शरीर में शुगर की मात्रा घटती है वहीं वजन कम होता है और कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
swef - फोटो : Getty Images
केले के फूल का सेवन आप कच्चा भी कर सकते हैं। या इसकी चटनी बना सकते हैं या फिर सब्जी बनाकर खा सकते हैं। इसके अतिरिक्त इसका सेवन आप सलाद के रूप में भी कर सकते हैं। बता दें कि डायबिटीज ना भी हो तो भी केले के फूल का सेवन सेहत और शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। केले के फूल में आयरन अच्छी मात्रा में होता है जिससे हीमोग्लोबिन बढ़ता है। यह पेट के लिए भी फायदेमंद है जबकि यह इंसूलिन को कंट्रोल करने में भी सहायक है। 

नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें