फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना खाने के तुरंत बाद कर रहे हैं ये काम तो आज ही छोड़ें, हो सकती हैं गंभीर बीमारियां

Sat, 02 Nov 2019 05:25 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
लंच - फोटो : SELF
बदलती लाइफ स्टाइल ने सबसे ज्यादा किसी चीज को अस्त-व्यस्त किया है तो वह है हमारा खान-पान। ना ठीक से रात का खाना है ना दिन का। यदि समय मिल भी गया तो क्या खाया इसका मसला नहीं है बल्कि किस तरह खाया उसकी चिंता ज्यादा है। खड़े रहकर, चलते-चलते, भागते-दौड़ते यहां तक की कई लोग लेटे-लेटे फोन पर बतियाते और टीवी देखते ही लंच और डिनर कर डालते हैं।

जाहिर है क्या खा रहे हैं वह तो  परेशानी का सबब है ही बल्कि किस तरह और किस समय खा रहे हैं वह ज्यादा खतरनाक है। यही नहीं सबसे बड़ी चिंता यह है कि टाइम पर और सही खाना खा भी लिया तो कई लोग ऐसे होते हैं जो खाना खाने के तुरंत बाद कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो गंभीर और जानलेवा बीमारियों को सीधा-सीधा निमंत्रण हैं। जानिए क्या आप भी ये गलती तो नहीं कर रहे खाना खाने के तुरंत बाद? 
विज्ञापन

2 of 7
lunch box
तुरंत बाद न खाएं फल
खाना खाने के तुरंत बाद यदि आप फल या फलों का ज्यूस पी रहे हैं तो इस आदत को बदल डालिए। इस बात का ध्यान रखें कि फल फाइबर है और यह आंतों की सफाई के साथ-साथ आंतों के लिक्विड फ्लो को बढ़ाता है। इससे शौच अच्छा होता है, लेकिन यह खाने के पहले खाने की चीज है बाद में नहीं। इसके अतिरिक्त इससे ना तो पोषण मिलता है ना एनर्जी। यदि आप लगातार खाना खाने के बाद फल खा रहे हैं तो आपको अलर्ट होने की जरूरत है। 
विज्ञापन

3 of 7
men bath
तुरंत नहाने न जाएं
खाना खाने के बाद यदि आप नहा रहे हैं तो इससे बचें। रात और दिन दोनों का खाना खाने के पहले नहाने का आदत ठीक है लेकिन बाद में ये खतरनाक हो सकता है। दरअसल, खाना खाने के बाद ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। खास बात यह है कि पेट के हिस्से पर रक्त प्रवाह का सीधा असर होता है और इसका सीधा असर पाचन क्रिया पर होता है और वह मंद पड़ जाती है। जाहिर है पचन ठीक से नहीं होने पर कब्जियत, गैस और लिवर संबंधी अन्य समस्या होती है और आगे चलकर इससे पेट का कैंसर तक हो सकता है। 

4 of 7
tea - फोटो : pixa
तुरंत चाय है सबसे ज्यादा खतरनाक 
चाय और कॉफी पीना जरूरत कम और फैशन ज्यादा हो गया है। ऊपर से खाना खाने के बाद चाय पीना तो कुछ लोगों के लिए ज्यादा फैशनेबल काम है। दरअसल, लंच और डिनर के बाद यदि आप तुरंत चाय पीते हैं तो इस आदत को आज ही बदल डालिए क्योंकि चाय गर्म होती है और खाने के तुरंत बाद पेट में जाकर पाचन क्रिया पर सीधा असर डालती है। जहां पाचन क्रिया मंद होती है तो इससे पेट फूलना, गैस होना, कब्जियत जैसी बीमारी होती है और ये लंबे समय तक चलती है। फिर आप इसे हटाने के लिए दवाइयां खाते हैं और उसका तीसरा असर पेट पर होता है। इस गंदी आदत का सीधा शिकार लिवर होता है। कई बार गैस बनने की समस्या इतनी घातक हो जाती है कि हार्ट अटैक तक हो सकता है। ्र
विज्ञापन

5 of 7
Smoking
सिगरेट से करें परहेज दस गुना ज्यादा खतरनाक 
सिगरेट पीना तो वैसे भी खतरनाक है और यदि आप लंच या डिनर के तुरंत बाद यदि आप सिगरेट पी रहे हैं तो पाचन क्रिया तो मंद पड़ ही रही है बल्कि पूरे शरीर की चपाचय क्रिया पर असर पड़ रहा है। यही नहीं यह गैस और शरीर के तापमान को भी बढ़ाती है। 
विज्ञापन

6 of 7
sleeping
खाकर सोना तो है और भी खतरनाक 
खाना खाने के बाद यदि आप सीधे बिस्तर पर जाकर सो रहे हैं तो आज ही इस आदत को छोड़ दें। बदलती लाइफ स्टाइल ने सबसे ज्यादा इसी समस्या को पैदा किया है। थक हारकर अनियमित खान पान और दिनचर्या और उसमें भी सीधे सो जाना पाचन संबंधी कई समस्या पैदा कर सकता है। गैस, कब्जियत, अपचन और आंतों संबंधी कई समस्याओं की जड़ खाकर सो जाना है। बेहतर होगा कि खाने और सोने के बीच में थोड़ा सा अंतराल रखें क्योंकि इससे गैस और आंतों में संक्रमण होने की आशंका बढ़ जाती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
टहलने न जाएं
टहलना अच्छा होता है लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद टहलना नुकसानदेह है। खाना खाने के तुरंत बाद टहलने से बचें। खाना खाने के बाद टहलने से भी हमारी पाचन क्रिया पर असर पड़ता है। खाना खाने के आधा एक घंटे के अंतराल के बाद टहलने जाएं।

(नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। यदि किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।) 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें