संक्रामक बीमारियों के खतरे से बचाव के लिए जरूरी है कि आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी सिस्टम मजबूत हो। कोरोना महामारी के दौर में मजबूत इम्युनिटी की आवश्यकताओं के बारे में हम सभी ने अच्छी तरह से समझ लिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना एक सतत प्रक्रिया है, यानी कि इसके लिए आपको निरंतर प्रयास करते रहने की आवश्यकता होती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इम्यनिटी को मजबूत बनाने के लिए आहार और दिनचर्या को ठीक रखना बहुत आवश्यक है। प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के साथ उन चीजों से बचाव के लिए भी प्रयास करते रहना जरूरी माना जाता है जो इसे नुकसान पहुंचा सकती हैं।
आइए ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जानते हैं जिन्हें शरीर की इम्युनिटी के लिए बहुत नुकसानदायक माना जाता है, इससे दूरी बनाना बहुत आवश्यक है।