खबरों और मेडिकल रिपोर्ट्स में आपने कोलेस्ट्रॉल के कारण शरीर में होने वाली समस्याओं के बारे में जरूर सुना होगा, इससे सबसे ज्यादा खतरा होता है आपके हृदय को। खून में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना, रक्त के सामान्य प्रवाह को बाधित करने वाली समस्या मानी जाती है, जो सीधे तौर पर हृदय रोग, स्ट्रोक और अन्य गंभीर चिकित्सा स्थितियों के लिए एक प्रमुख जोखिम कारक है। यही कारण है कि सभी लोगों को दिनचर्या और आहार को ठीक रखकर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने की सलाह दी जाती है।
कोलेस्ट्रॉल, असल में शरीर के लिए हमेशा बुरा नहीं होता है, ये एक प्रकार का वसा है (जिसे लिपिड भी कहा जाता है) जिसकी आपके शरीर को ठीक से काम करने के लिए आवश्यकता होती है। हालांकि कुछ स्थितियों के कारण इसकी मात्रा बहुत अधिक हो जाती है जो गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनती है।
आइए जानते हैं कि शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने के क्या संकेत होते हैं?