फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: ऐसी आदतें रक्त संचरण को करती हैं प्रभावित, अंगों की खराबी का बन सकती हैं कारण

Thu, 24 Feb 2022 04:33 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
शरीर में रक्त परिसंचरण को कैसे बढ़ाएं? - फोटो : Pixabay
आपने कई बार शारीरिक परीक्षण के दौरान डॉक्टर को यह कहते सुना होगा कि, ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से न होने से यह समस्या हो रही है। पूरे शरीर को सही तरीके से काम करने के लिए सुचारू रूप से ब्लड सर्कुलेशन की आवश्यकता होती है। पूरे शरीर में रक्त धमनियों के माध्यम से रक्त का संचार होता रहता है। इनका अच्छे तरीके से काम करना शरीर के हर अंग के लिए जरूरी होता है। अगर किसी वजह से ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाए या धमनियों की इस यात्रा में कोई बाधा आ जाए तो इससे शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

ब्लड सर्कुलेशन के प्रभावित होने के कारण बालों के झड़ने, नाखूनों के कमजोर होने, हथेलियों और पैरों के ठंडे या सुन्न पड़ने और डायबिटीज की स्थिति में घावों के जल्दी न भरने जैसी कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। यही कारण है कि शरीर में रक्त के संचार को बेहतर बनाए रखने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। हालांकि कुछ आदतें ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित कर सकती हैं, जिसके बारे में ध्यान देना आवश्यक माना जाता है। आइए इस बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
खूब पानी पीने का डालें आदत - फोटो : istock
कम पानी पीने से बढ़ सकती है समस्या 
वयस्कों को रोजाना 3-4 लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है। शरीर में पानी की कमी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के साथ रक्त संचार को भी प्रभावित कर देती है। समय-समय पर पानी पीते रहे, यह ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखने में आपकी मदद करेगा।
विज्ञापन

3 of 6
लगातार बैठे रहने की आदत है नुकसानदायक - फोटो : istock
लगातार बैठे रहने की आदत है नुकसानदायक
एक ही जगह पर घंटों बैठे रहने की आदत शरीर के लिए गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है। इससे पूरे शरीर में रक्त का संचार प्रभावित हो सकता है। खासतौर पर इससे पैरों में खून का प्रवाह बाधित हो सकता है। अगर आपका काम ऐसा है जिसमें लगातार बैठे रहने की स्थिति बनती है तो हर आधे घंटे में ब्रेक लेकर अपनी सीट से खड़े हो जाएं और स्ट्रेचिंग करें, थोड़ा टहल लें और हाथ-पैरों को फैलाएं या थोड़ी देर खड़े रहकर कोई काम करें। ये शरीर की मांसपेशियों को लचीला बनाने के साथ ही सर्कुलेशन को सही बनाये रखने में भी सहायता करती हैं।

4 of 6
ब्लड प्रेशर को रखें नियंत्रित - फोटो : Pixabay
ब्लड प्रेशर और शुगर को रखें  नियंत्रित
ब्लड प्रेशर और शुगर दोनों को नियंत्रित रखना जरूरी है। लोग अक्सर इन दोनों ही मामलों में लापरवाही बरतते हैं। अनियंत्रित स्थिति में ये दोनों ही समस्याएं सर्कुलेशन में अधिक बाधा डाल सकती हैं। इसलिए जो दवाइयां डॉक्टर ने प्रिस्क्राइब की हैं और जो भी परहेज कहा है, उसे निरंतर जारी रखें। नियमित जांच करवाएं और सेहतमंद जीवनशैली रखें। 
विज्ञापन

5 of 6
नुकसानदायक है धूम्रपान - फोटो : Pixabay
धूम्रपान से बना लें दूरी
धूम्रपान का मुख्य घटक है- निकोटीन। यह खून को गाढ़ा तो करता ही है, साथ ही धमनियों की दीवारों को भी नुकसान पहुंचाता है। इसकी वजह से खून का बहाव सही तरीके से नहीं हो पाता। इसलिए यदि सर्कुलेशन को सही रखना है तो तुरंत सिगरेट छोड़ने की तरफ कदम बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शरीर में रक्त के बेहतर संचार को बनाना सुनिश्चित करें - फोटो : Pixabay
इन बातों का भी रखें खास ख्याल

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाए रखने के लिए गहरी सांस वाले अभ्यास करें। जितना हो सके खुले वातावरण में रहने की आदत डालें।  फेफड़ों को जितनी अच्छी तरह ऑक्सीजन का डोज मिलेगा, सर्कुलेशन उतना बेहतर होगा।  भोजन से मांस की मात्रा घटाकर अधिक से अधिक फल-सब्जियां शामिल करें। बहुत ज्यादा नमक और तेल-मसालों से भी दूरी बनायें। 

----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें