रीढ़ की समस्या
- फोटो : pexel
झुककर तो कभी बैठें ही नहीं
सीनियर ऑर्थोपेडिक सर्जन और स्पाइन विशेषज्ञ डॉ. अमित अग्रवाल बताते हैं, लोअर बैक पेन की समस्या के पीछे कई कारण होते हैं, जैसे कि वजन बढ़ना, फिजिकल एक्टिविटी कम करना, लंबे समय तक बैठना और पोस्चर सही न होना आदि। रीढ़ की हड्डी की समस्या अक्सर महिलाओं को अधिक होती है, क्योंकि वे कई कामों को काफी लापरवाही से करती हैं। दिल्ली-एनसीआर में रोजाना 100-150 तक स्लिप डिस्क की सर्जरी हो रही हैं। ऐसे में आपको अपना ध्यान खुद रखने की जरूरत है, जिस में वजन को नियंत्रित रखना, उठते-बैठते समय अपने कोण पर ध्यान देना, विटामिन-कैल्शियम की कमी को पूरा करना और ज्यादा देर चलने एवं झुक कर बैठने से बचना चाहिए।