फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Back Pain: ठंड लगने से बढ़ गया है कमर और कंधों का दर्द? जान लें इससे बचाव के उपाय

Sat, 03 Jan 2026 06:41 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Lower Back Pain Causes: उत्तर भारत में भीषण ठंड का मौसम चल रहा है। ऐसे में अक्सर कुछ लोगों को ठंड लग जाती है, जिसकी वजह से कमर दर्द और कंधे में दर्द की समस्या होती है। आइए इस लेख में इसी के बचाव के बारे में विस्तार से जानते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
कमर दर्द - फोटो : Freepik.com
Home Remedies For Back Pain in Winter: कड़ाके की ठंड की शुरुआत होते ही बहुत से लोगों को कमर, गर्दन और कंधों में तेज दर्द और जकड़न की शिकायत होने लगती है। चिकित्सा विज्ञान के अनुसार, जब तापमान गिरता है, तो हमारा शरीर गर्मी बचाने के लिए रक्त वाहिकाओं को संकुचित कर देता है, जिससे मांसपेशियों तक रक्त का संचार कम हो जाता है।

इसके परिणाम स्वरूप मांसपेशियां सख्त हो जाती हैं और नसों पर दबाव बढ़ता है, जो पुराने दर्द को भी सक्रिय कर देता है। इसके अलावा ठंड में हमारी शारीरिक सक्रियता कम हो जाती है और हम अक्सर गलत पोस्चर में घंटों बैठे या लेटे रहते हैं, जिससे रीढ़ की हड्डी और कंधों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। सर्दियों की सर्द हवाएं सीधे संपर्क में आने पर मांसपेशियों में ऐंठन पैदा करती हैं।

अगर इस दर्द का सही समय पर उपचार न किया जाए, तो यह क्रोनिक समस्या बन सकता है। घरेलू उपायों और सही सिकाई के माध्यम से इस 'विंटर पेन' से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
कंधे का दर्द - फोटो : Adobe Stock
गर्म तेल की मालिश
ठंड से होने वाले दर्द के लिए गर्म तेल की मालिश सबसे प्रभावी पारंपरिक उपाय है। सरसों के तेल में लहसुन और अजवाइन पकाकर उसे छान लें। अब हीटर के सामने बैठकर इस गुनगुने तेल से कमर और कंधों की हल्के हाथों से मालिश करें। हीटर की गर्माहट और तेल का पोषण मांसपेशियों के अंदर तक जाकर रक्त संचार को बढ़ाता है और जकड़न को तुरंत दूर करता है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: मीठा खाते समय किन बातों का ध्यान रखना है जरूरी? डॉक्टर ने दी सलाह
 
विज्ञापन

3 of 5
कंधे का दर्द - फोटो : Adobe Stock
कपड़ों का सही चुनाव
अक्सर हम केवल भारी जैकेट पहन लेते हैं, लेकिन पीठ और कंधों को ठंड से बचाने के लिए 'लेयरिंग' जरूरी है। कमर को सीधा रखने और गर्माहट देने के लिए थर्मल वियर का उपयोग करें। अगर आप बाइक चलाते हैं, तो कंधों और गर्दन को मफलर से ढंककर रखें। ध्यान रखें शरीर के जोड़ जितने गर्म रहेंगे, दर्द की संभावना उतनी ही कम होगी।

ये भी पढ़ें- Weight Loss Tips: न्यू ईयर पार्टी में अधिक खाने के बाद अगले दिन क्या करें? डॉक्टर ने दिया ये बड़ा सुझाव

4 of 5
कंधे और कमर का दर्द - फोटो : Adobe Stock
स्ट्रेचिंग और हल्का व्यायाम
ठंड में रजाई के अंदर घंटों बैठे रहने से बचें। हर एक घंटे में उठकर स्ट्रेचिंग करें। गर्दन को क्लॉकवाइज और एंटी-क्लॉकवाइज घुमाएं और कंधों को पीछे की ओर स्ट्रेच करें। योग में 'भुजंगासन' और 'मर्कटासन' कमर दर्द के लिए रामबाण माने जाते हैं। ये आसन रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन को बढ़ाते हैं और मांसपेशियों को रिलैक्स करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वस्थ आहार का करें सेवन - फोटो : Freepik.com
आहार और हाइड्रेशन का ध्यान
दर्द को अंदर से ठीक करने के लिए डाइट में हल्दी, अदरक और मेथी जैसे एंटी-इंफ्लेमेटरी खाद्य पदार्थों को शामिल करें। अक्सर सर्दियों में हम पानी कम पीते हैं, जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन होता है और मांसपेशियों में ऐंठन बढ़ती है। इसलिए दिनभर गुनगुना पानी पिएं। अगर दर्द असहनीय हो या पैरों में सुन्नपन महसूस हो, तो तुरंत किसी विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें