फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्ययन: ओमिक्रॉन BA.2 के बाद अब इन दो नए वैरिएंट्स ने बढ़ाई चिंता, विशेषज्ञों ने एक और लहर की जताई आशंका

Tue, 03 May 2022 04:25 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना के नए वैरिएंट्स का खतरा - फोटो : iStock
दुनियाभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के नए मामले काफी चिंता बढ़ाने वाले हैं। भारत, चीन, ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में पिछले दिनों तेजी से हालात बिगड़ते नजर आए हैं। संक्रमण के बढ़ते मामलों के लिए विशेषज्ञ ओमिक्रॉन और इसके सब-वैरिएंट BA.2 को प्रमुख कारक मान रहे हैं। अध्ययनों में  BA.2 वैरिएंट को मूल ओमिक्रॉन से 10 गुना अधिक संक्रामकता वाला बताया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि जिस तरह से वैश्विक स्तर पर नए केसों में इजाफा देखा जा रहा है इसके लिए नए वैरिएंट्स की अत्याधिक संक्रामकता और प्रकृति को एक बड़ा कारण माना जा सकता है। सब-वैरिएंट BA.2 के कारण जारी संकट के बीच विशेषज्ञों ने दो और नए सब-वैरिएंट्स को लेकर अलर्ट जारी किया है।

हालिया रिपोर्ट्स में वैज्ञानिकों ने ओमिक्रॉन के दो नए सब-वैरिएंट BA.4 और BA.5 को लेकर सचेत किया है।  ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुतबिक यह दोनों नए वैरिएंट्स कई तरह की नई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकते हैं। इतना ही नहीं यह प्राकृतिक संक्रमण और टीकाकरण दोनों से बनी प्रतिरक्षा को आसानी से मात देने वाले भी हो सकते हैं।

अध्ययन में वैज्ञानिकों ने सभी देशों को उभरते खतरे को लेकर सचेत किया है। इस अध्ययन की समीक्षा की जानी अभी शेष है। आइए आगे इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
ओमिक्रॉन के नए स्ट्रेन का खतरा - फोटो : istock
BA.3 और BA.4 को लेकर अलर्ट

दक्षिण अफ्रीका स्थित अफ्रीकन हेल्थ रिसर्च के शोधकर्ताओं ने बताया कि ओमिक्रॉन के दो नए सब-वैरिएंट BA.4 और BA.5 एक नई लहर का संकेत दे रहे हैं। पिछले महीने, दक्षिण अफ्रीका के सेंटर फॉर एपिडेमिक रिस्पांस एंड इनोवेशन (सीईआरआई) के वैज्ञानिकों ने इन दो अत्यधिक संक्रामक ओमिक्रॉन वैरिएंट्स के बारे में पता लगाया था।

शोधकर्ताओं का कहना है कि इन नए खतरों को लेकर हमें अभी से सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि इनकी प्रकृति और कई तरह की जटिलताओं को बढ़ाने वाली हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
नए वैरिएंट्स हो सकते हैं संक्रामक - फोटो : Pixabay
नए वैरिएंट्स की प्रकृति खतरनाक

सीईआरआई के निदेशक ट्यूलियो डी ओलिवेरा ने बताया कि नए सब-वैरिएंट्स BA.4 और BA.5 की प्रकृति ओमिक्रॉन के पुराने वैरिएंट्स से काफी अलग है। दिसंबर 2021-जनवरी 2022 के दौरान इन दो नए वैरिएंट्स के बारे में पता चला था। तब से अब तक ये दक्षिण अफ्रीका में सात प्रांतों के अलावा, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चीन, इज़राइल, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, पाकिस्तान, यूके, यूएस और स्विटजरलैंड सहित 20 से अधिक देशों में फैल चुका है। इन वैरिएंट्स का बढ़ना वैश्विक चुनौती का कारण बन सकती है।

4 of 6
कोरोना जांच को चकमा दे सकते हैं नए वैरिएंट्स (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
अध्ययन में क्या पता चला?

इन वैरिएंट्स से होने वाले जोखिमों के बारे में जानने के लिए शोधकर्ताओं की टीम ने 24 बिना वैक्सीनेशन वाले और 15 टीकाकरण करा चुके, लोगों में इसके प्रभाव को जानने के लिए अध्ययन किया। शोधकर्ताओं ने निष्कर्ष में पाया कि यह दोनों वैरिएंट्स, एंटीबॉडी उत्पादन को प्रभावित कर सकते हैं, साथ ही शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को आसानी से चकमा देकर लोगों में संक्रमण का कारण बन सकते है। जिन लोगों का टीकाकरण हो चुका है उन लोगों में इन दो नए वैरिएंट्स के कारण एंटीबॉडीज के उत्पादन में तीन गुना की कमी देखी गई।
विज्ञापन

5 of 6
ओमिक्रॉन के खतरे को जानिए - फोटो : pixabay
गंभीर रोगों का खतरा?

अध्ययन के निष्कर्ष के आधार पर वैज्ञानिकों का कहना है कि जिन लोगों का वैक्सीनेशन नहीं हुआ है, उन लोगों में यह वैरिएंट्स गंभीर रोगों का कारण बन सकते हैं। वहीं जिनका टीकाकरण हो चुका है उनमें भी यह संक्रमण को तो बढ़ा सकते हैं, हालांकि ऐसे लोगों में गंभीर समस्याओं का खतरा कम पाया गया है।

इन वैरिएंट्स की प्रकृति और संक्रामकता दर को जानने के लिए फिलहाल  शोध जारी है, हालांकि प्रारंभिक अध्ययन यह जरूर बताते हैं कि वैश्विक स्तर पर इसका प्रसार नई चुनौतियों को जन्म दे सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोरोना के कारण बिगड़ते हालात - फोटो : पीटीआई
दक्षिण अफ्रीका में पांचवी लहर का खतरा

ओमिक्रॉन और इसके सब-वैरिएंट्स ने दक्षिण अफ्रीका में पांचवी लहर के खतरे को बढ़ा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री जो फाहला ने मीडिया को बताया कि पिछले 14 दिनों से संक्रमण में निरंतर वृद्धि के कारण दक्षिण अफ्रीका पांचवीं कोविड-19 संक्रमण लहर में प्रवेश कर सकता है।

वहीं शोधकर्ताओं का कहना है कि नए वैरिएंट्स को लेकर सभी देशों को विशेष सतर्कता बरतते रहने की आवश्यकता है, हमारी थोड़ी भी लापरवाही बड़े संकट का कारण बन सकती है। 


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें