फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: आयुर्वेद की सलाह- ये घरेलू औषधियां कई बीमारियों से दे सकती हैं सुरक्षा, कम होगा दवाइयों का खर्चा

Sun, 07 Aug 2022 11:21 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गुणकारी आयुर्वेदिक औषधियों के लाभ - फोटो : Pixabay
आयुर्वेद का भारतीय चिकित्सा इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रहा है। इसमें वर्णित औषधियां शरीर को कई प्रकार से लाभ पहुंचा सकती हैं, इतना ही नहीं कई प्रकार की गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी उपचार के तौर पर इन औषधियों को वर्षों से प्रयोग में लाया जाता रहा है। हम सभी के घरों में कई ऐसे मसाले रोजाना प्रयोग में लाए जाते रहे हैं, जो हमारी सेहत को कई प्रकार से लाभन्वित कर सकते हैं।

डायबिटीज से लेकर हृदय रोग और त्वचा से संबंधित कई प्रकार की समस्याओं के लिए कुछ औषधियां विशेष प्रकार से सहायक हो सकती हैं। 

आयुर्वेद के इतिहास पर नजर डालें तो इसमें जड़ी-बूटियों और मसालों के प्रयोग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ का विशेष जिक्र मिलता है। मेडिकल साइंस ने भी इससे होने वाले फायदों को स्वीकार किया है। अध्ययनों में पाया गया है कि आयुर्वेदिक सिद्धांत पर आधारित औषधियां कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम कर सकती हैं, इतना ही नहीं कुछ को कैंसर जैसी गंभीर और घातक बीमारियों से बचाने वाला भी माना जाता है। आइए जानते हैं कि किन औषधियों का सेवन करके अधिकतम लाभ प्राप्त किया जा सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
दालचीनी से होने वाले लाभ - फोटो : pixabay
दालचीनी का सेवन

दालचीनी हर घर में प्रयोग में लाई जाने वाली औषधि है, व्यंजनों के स्वाद को बढ़ाने के साथ कई तरह की बीमारियों के जोखिम को कम करने तक में इसके प्रयोग को लाभकारी माना जाता रहा है। दालचीनी में सिनामाल्डिहाइड नामक एक यौगिक होता है, जिसे अध्ययनों में कई प्रकार से लाभदायक पाया गया है। दालचीनी में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो सूजन को कम करने से लेकर रक्त में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को नियंत्रित करने में आपके लिए सहायक है। 
विज्ञापन

3 of 5
हल्दी में होते हैं एंटी-बैक्टीरियल गुण - फोटो : pixabay
हल्दी के औषधीय लाभ

हल्दी को प्राचीन समय से घरेलू उपचार के तौर पर प्रयोग में लाया जाता रहा है। इसमें औषधीय गुणों वाले कई यौगिक होते हैं, जिनमें से सबसे महत्वपूर्ण करक्यूमिन है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है, जो ऑक्सीडेटिव डैमेज से लड़ने में मदद करने के साथ कई प्रकार की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है। हल्दी को सूजन और दर्द की समस्या में विशेष लाभकारी पाया गया है। 

4 of 5
अदरक सेहत के लिए लाभकारी - फोटो : Pixabay
अदरक के लाभ

अदरक को अध्यनों में इसके एंटी-इंफ्लामेटरी और दर्द निवारक प्रभावों के लिए विशेष कारगर माना जाता रहा है। अध्ययनों से पता चलता है कि अदरक का सेवन मतली को सफलतापूर्वक ठीक करने में मदद कर सकता है। मॉर्निंग सिकनेस, सर्दी-जुकाम, और गले की समस्याओं में भी इसके सेवन को लाभकारी पाया गया है। अदरक के एंटी-इंफ्लामेटरी गुण दर्द और सूजन को ठीक करने में मदद करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेथी के दाने हो सकते हैं बेहद कारगर - फोटो : Pixabay
मेथी के फायदे

मेथी के गुणों का आयुर्वेद में विशेष जिक्र मिलता है। टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर पर इसके प्रभाव देखे गए हैं, इसके अलावा रक्त शर्करा को नियंत्रित रखने में भी मेथी का सेवन करना विशेष लाभकारी हो सकता है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि इसमें प्लांट प्रोटीन 4-हाइड्रॉक्सीसोल्यूसीन होता है, जो इंसुलिन के कार्य में सुधार कर सकता है। मानव अध्ययनों से पता चला है कि प्रतिदिन मेथी के अर्क का सेवन रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में विशेष लाभकारी हो सकता है।

----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। किसी भी औषधि के सेवन से पहले एक बार चिकित्सक की सलाह जरूर ले लें।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें