फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Constipation Home Remedies: कब्ज की समस्या में बड़े काम आएंगे ये घरेलू उपाय, मिलेगा आराम

Fri, 02 Oct 2020 05:17 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कब्ज की समस्या - फोटो : Pixabay
बदलती जीवनशैली में अनियमित खानपान और अन्य कारणों से पेट की समस्या होना आम बात है। सुबह अगर हमारा पेट सही तरीके से साफ नहीं हो, यानी अगर शौच खुलासा तरीके से न हो तो पूरा दिन परेशानी में गुजरता है। आजकल की जीवनशैली में लोगों को कब्ज की समस्या होना आम बात है। कम पानी पीने की वजह से भी कब्ज की समस्या हो सकती है। कब्ज की स्थिति में अक्सर बिना कुछ खाए भी पेट भारी लगता है। कभी पेट फूल जाता है तो कभी पेट में गैस भी बनने लगती है। कब्ज की समस्या हो तो बिना दवाओं के भी आप घरेलू उपायों से भी समाधान पा सकते हैं। यहां हम बता रहे हैं ऐसे ही पांच आसान घरेलू उपायों के बारे में: 
विज्ञापन

2 of 6
सेब - फोटो : पेक्सेल्स
रोज सुबह उठते ही एक सेब जरूर खाएं। सेब में फाइबर होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। घर के बुजुर्ग ने आपको भी ये सलाह दी होगी। दरअसल, स्वास्थ्य के लिए लाभकारी फल सेब खाने से आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे और आपका पेट भी साफ रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
एक खास तरह का चूर्ण बनाएं - फोटो : Pixabay
कब्ज की समस्या हो तो एक खास तरह का चूर्ण आराम देता है। इसके लिए 10 ग्राम अजवाइन, 10 ग्राम त्रिफला और 10 ग्राम सेंधा नमक मिलाएं। अब इसे पीस लें। रोज इस चूर्ण को तीन से पांच ग्राम की मात्रा में गुनगुने पानी के साथ लें। आपको बहुत जल्द ही कब्ज से आराम मिलेगा।

4 of 6
chutney - फोटो : social media
कब्ज की समस्या में इमली और गुड़ की चटनी बनाकर खाने की सलाह दी जाती है। इमली में एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है, इसलिए इसकी चटनी को खाने में जरूर शामिल करें। इसके इस्तेमाल से आपका पेट साफ रहेगा और कब्ज की समस्या में भी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
constipation - फोटो : Pixabay
कब्ज की समस्या में खाने वाले सोडा को पानी में घोलकर पीने की भी सलाह दी जाती है। कब्ज की समस्या में खाने वाला सोडा बेहद फायदेमंद होता है। यह एक तरह से इनो की तरह काम करता है। इससे आपका पेट साफ होता है और कब्ज की समस्या भी दूर होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जादुई पानी - फोटो : Pixabay
जीरे और अजवाइन का पानी बड़े काम का है। पेट के लिए इसे 'जादुई पानी' कहा जाता है। इससे आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और पाचन शक्ति मजबूत होती है। अगर आप हर दिन सुबह जीरे और अजवाइन का पानी पीते हैं तो आपकी पुरानी से पुरानी कब्ज की समस्या जड़ से खत्म हो सकती है। इसके साथ ही एसिडिटी की समस्या भी दूर होती है। 

(नोट: यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए है। किसी भी तरह की समस्या होने पर घरेलू नुस्खों को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह ले लेना ज्यादा श्रेयस्कर होता है।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें