प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
डॉ. अमन किशोर कहते हैं, 'अवसाद के प्रमुख लक्षणों में मन हल्का नहीं महसूस करना, लगातार उदास रहना, किसी में चीज में मन नहीं लगना, नए लोगों से मिलना और नए लोगों से बातें करना, इसमें दिलचस्पी धीरे-धीरे कम होती जाती है। बहुत थकान महसूस करना, ऊर्जा का स्तर कम महसूस करना, ये सभी लक्षण भी अवसाद की तरफ ही इशारा करते हैं। इसके अन्य लक्षणों में नींद में कमी आना, भूख में कमी आना, किसी भी चीज पर फोकस नहीं कर पाना और अपने प्रति और समाज के प्रति निराशा का भाव होना, आदि शामिल हैं।'